दवाइयों की कमी को लेकर एड्स के मरीजों का प्रदर्शन जारी

नई दिल्ली : देश में एंटी-रेट्रोवायरल रेजीम (एआरवी) दवाइयों की कमी को लेकर ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) से संक्रमित लोगों का एक समूह यहां राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) कार्यालय के बाहर पिछले 20 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

सरकार का दावा है कि राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर दवाओं की कोई कमी नहीं है। सरकार ने हाल ही में लोकसभा को बताया था कि भारत में एचआईवी से पीड़ित लगभग 95 प्रतिशत लोगों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एआरवी दवाओं का पर्याप्त भंडार है।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एचआईवी से पीड़ित बच्चों के लिए कुछ निश्चित दवाइयां अनुपलब्ध हैं और अधिकांश रोगियों को मजबूरी में अन्य दवाएं लेनी पड़ रही हैं।

उनका कहना है कि अगर अगले कुछ हफ्तों में दवाएं उपलब्ध नहीं होती हैं, तो इससे एचआईवी प्रभावित लोगों में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जटिलताएं पैदा हो सकती हैं।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, डोलटेग्रेविर 50 मिलीग्राम दवा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की रीढ़ है और अप्रैल के बाद से देश भर में लगभग सभी व्यक्तिगत एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी (एआरटी) केंद्रों पर यह दवा उपलब्ध नहीं है।

हमने राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी और नाको तथा स्वास्थ्य मंत्रालय को कई पत्र लिखे हैं, जिसमें इस जीवन रक्षक दवा की कमी का उल्लेख किया गया है, लेकिन सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है।

एक अधिकारी ने कहा कि भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है जो एचआईवी से संक्रमित 14.5 लाख से अधिक लोगों के आजीवन इलाज के लिए मुफ्त एंटीरेट्रोवायरल दवाएं मुहैया कराता है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 15 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा