दवाओं का बिल नहीं मिला तो सस्पेंड होगा लाइसेंस

आगरा। नकली दवा और दवाओं के अवैध धंधे पर रोक लगाने के लिए औषधि विभाग ने खास कदम उठाया है।अब थोक दवा बाजार में बिल से दवाओं की बिक्री न करने वाले कारोबारियों का लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा। इनकी दवाओं के सैंपल भी लिए जाएंगे। सैंपल फेल होने पर संबंधित दवा कारोबारी जिम्मेदार होगा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि आगरा शहर में प्रसिद्ध बाजार फव्वारा दवा मंडी से रोजाना करीब 30 करोड़ की दवाओं की बिक्री होती है। आगरा के अलावा मैनपुरी, मथुरा, फीरोजाबाद, एटा, कासगंज समेत आसपास के जिलों से भी लोग यहां दवाएं खरीदने आते हैं। पता चला है कि इसमें से 25 फीसद दवाओं की बिक्री बिना बिल के हो रही है। ये दवाएं नकली हो सकती हैं। वहीं, प्रतिबंधित नारकोटिक्स की दवाओं की अधिक रेट में बिना बिल के बिक्री की जा रही है। इस तरह के मामले पंजाब, राजस्थान और हरियाणा की टीम पकड़ चुकी है। सहायक औषधि आयुक्त शिवशरण सिंह ने बताया कि दवाओं की बिक्री बिना बिल के नहीं की जा सकती है। नारकोटिक्स के अवैध कारोबार के मामले सामने आने के बाद थोक दवा बाजार में औषधि निरीक्षकों को जांच के लिए लगाया गया है। बिना बिल के दवाओं की बिक्री करने वाले कारोबारियों को नोटिस देने के बाद लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा। इन दवाओं के सैंपल भी लिए जाएंगे। अगर ये जांच में फेल होते हैं तो निर्माता कंपनी की जगह विक्रेता कारोबारी पर ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। औधषि अधिकारी का कहना है कि मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदते समय बिल जरूर लें। इससे नकली दवा की आशंका नहीं रहती है। वहीं, दवाएं भी एमआरपी से कम रेट पर मिल जाती हैं।

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 5 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 4 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 5 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 5 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 8 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 17 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा