दवाओं की कमी जनवरी तक सताएगी

बदायूं। सर्दी शुरू होने के साथ ही जिला अस्पताल में कई जरूरी दवाओं का संकट अभी से गहराने लगा है। दर्द निवारक गोलियों के साथ खांसी के सीरप की कमी भी हो गई है। बताया जा रहा है कि यह समस्या जनवरी तक बनी रहेगी। दरअसल, यूपीएमएससी (उत्तर प्रदेश मेडिसिन सप्लाई कारपोरेशन) ने दवाओं की सप्लाई जनवरी से जारी करने की बात कही है। ऐसे में इस महीने स्वास्थ्य विभाग को ही व्यवस्था संभालनी पड़ेगी।

गौरतलब है कि जिला अस्पताल में इन दिनों जिन चिकित्सकों की कमी है, उनके स्थान पर नए चिकित्सक नहीं पहुंच रहे। जबकि जिन चिकित्सकों के एक ही पद हैं, उन पदों पर संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं अभी तक नवंबर तक सप्लाई देने का दावा करने वाली यूपीएमएससी ने स्पष्ट कह दिया है कि दिसंबर तक दवाओं की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग को ही करनी पड़ेगी। दर्द की गोलियां व ट्यूब समेत खांसी के सीरप की किल्लत अभी से शुरू हो गई है। सर्दी में दर्द और खांसी व जकडऩ के मरीजों की ही भरमार रहती है। इस बारे में एडी हेल्थ डॉ. प्रमिला गौड़ का कहना है कि जो भी चिकित्सक हैं, उन्हें बेहतर काम करने को निर्देशित किया है। रही बात दवाओं की कमी की तो जनवरी से शासन स्तर से दवाएं मिलने की उम्मीद है।

जरूरत की अधिकांश दवाएं पर्याप्त हैं। जिला अस्पताल में सर्जन के नाम पर केवल एक संविदा चिकित्सक डॉ. रश्मि हैं। बाकी के दोनों सर्जन डॉ. आरएस यादव व डॉ. अवधेश का तबादला होने के बाद से दोनों पद रिक्त हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां दो पद हैं। इनमें एक डॉ. रियाज और दूसरे संविदा पर डॉ. बागीश मौजूद हैं। वहीं, तीसरे सर्जन डॉ. यूवी ङ्क्षसह का तकरीबन पांच महीने पहले फरुर्खाबाद तबादला हो चुका है लेकिन वह रिलीव नहीं हुए हैं। नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ का एक ही पद स्वीकृत है लेकिन इस वक्त यहां डॉ. एम सिद्दीकी के अलावा डॉ. श्वेता अवस्थी और एक संविदा चिकित्सक डॉ. चक्रेश तैनात हैं। इनके अलावा, इमरजेंसी मेडिकल अफसर भी यहां महज चार बचे हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 19 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 22 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक