दवाओं की कमी ने ले ली तीन नवजातों की जान

अमृतसर। गुरु नानक देव अस्पताल में दवाओं की कमी के चलते एक साथ तीन नवजात बच्चों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। एक महिला ने यहां एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया, लेकिन अस्पताल में दवाइयों की भारी कमी पाई गई। इसके चलते उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई। फिलहाल महिला की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
जानकारी अनुसार 23 वर्षीय पूजा नामक गर्भवती महिला को करीब 10 दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर गुरु नानक देव अस्पताल के गायनी वार्ड में दाखिल करवाया गया था। उसके पति दीपक के अनुसार पिछले सप्ताह ही पूजा ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। एक बेटी और दो बेटे हुए। ये बच्चे प्रीमेच्योर जन्में थे। ऐसे में बच्चों को पीडएट्रिक वार्ड स्थित मशीनों में रखकर ट्रीटमेंट दिया जाने लगा। एक बच्चा अगले दिन ही दम तोड़ गया, जबकि शेष दो बच्चे तीन दिन बाद जिंदगी को अलविदा कह गए। डॉक्टरों के अनुसार एक बच्चे की छाती में इंफेक्शन था, जबकि दो बच्चों के पेट में सूजन थी। दीपक का कहना है कि बच्चों का सही इलाज नहीं किया गया। अस्पताल से दवाइयां भी नहीं मिल पाई, जिस कारण उसके बच्चों ने दम तोड़ दिया। अब मेरी पत्नी भी जिदगी व मौत के बीच जूझ रही है। वह अस्पताल के आइसीयू में एडमिट है। वह अपनी पत्नी के इलाज में अब तक 70 हजार रुपये खर्च कर चुका है।
उधर, गायनी वार्ड नंबर 3 की इंचार्ज डॉ. बलविदर कौर के अनुसार अस्पताल की डिस्पेंसरी में दवाएं नहीं हैं और पूजा का पति दीपक दवाएं खरीदने में असमर्थ है। अस्पताल में एंटीबायोटिक दवाओं के साथ-साथ बेसिक दवाओं का अभाव है। ग्लव्ज तक नहीं मिलती। इस संदर्भ में अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट को कई बार पत्र लिखे, पर गायनी विभाग में दवाएं उपलब्ध नहीं करवाई गईं।

Related Posts

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

गाजियाबाद (यूपी)। पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाए जाने का मामला सामने आया है। डूंडाहेड़ा स्थित एसटीपी प्लांट में सीवेज के सैंपल में वीडीपीवी टाइप-1 मिला था। इसके…

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड की गई है। नकली और बिना लाइसेंस की दवाओं के कारोबार के संदेह में ये कार्रवाई हुई। औषधि नियंत्रण विभाग ने जीएम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 1 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 13 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया