दवाओं के सैंपल भेजे 250, रिपोर्ट 45 की मिली 

भागलपुर। बिहार ड्रग कंट्रोल लेबोरेटरी के ढुलमुल रवैये से दवा के सैंपल की जांच रिपोर्ट भेजने में लंबा समय लग जाता है। डेढ़ वर्ष में जिले की दवा दुकानों में औषधि निरीक्षकों द्वारा की गई छापेमारी के दौरान 250 दवा के सैंपल बिहार ड्रग कंट्रोल लेबोरेटरी जांच के लिए भेजे गए लेकिन मात्र 45 की जांच रिपोर्ट आई। जांच रिपोर्ट में कुछ भी गड़बड़ी नहीं पाई गई। औषधि निरीक्षकों ने वर्ष 2017 से जून 2018 तक 12 दवा दुकानों में छापेमारी की। यह छापेमारी प्रशासन के निर्देश पर की गई। इसके अलावा प्रतिमाह 15 से 20 दवा दुकानों में औचक निरीक्षण भी किए गए। कुल 250 दवा के नमूनों को जांच के लिए भेजे गए। स्थिति यह है कि 2017 के जनवरी, फरवरी और मार्च में भेजे गए दवा नमूनों की पूरी जांच रिपोर्ट अब तक औषधि निरीक्षक कार्यालय में नहीं मिली है। अब तक मात्र 45 दवा की जांच रिपोर्ट भेजी गई है। भेजे गए नमूनों में कई ऐसी दवाएं होंगी जो मानक के मुताबिक नहीं होगी अथवा नकली होंगी। लेकिन जांच रिपोर्ट नहीं मिलने की स्थिति में दवा दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं की गई है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए