दवाओं पर खर्चे का हाईकोर्ट ने मांगा हिसाब

शिमला: हिमाचल हाईकोर्ट ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव को आदेश जारी कर हलफनामा दाखिल करने को कहा है जिसमें कोर्ट को विभाग की तरफ से बताना होगा कि इस वित्त वर्ष में दवाओं की खरीद पर कितना पैसा खर्च किया गया है। क्या डाक्टर मरीजों को मुफ्त वितरण के लिए खरीदी गई दवाएं लिखते अथवा इसकी जानकारी देते हैं या नहीं, यह जानकारी भी शपथ पत्र में देनी होगी।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने जनहित से जुड़े इस मामले में प्रधान सचिव आयुर्वेदा और निदेशक आयुर्वेदा को प्रतिवादी बनाते हुए उन्हें भी उपरोक्तबिंदुओं पर अपना-अपना हलफनामा दायर करने के आदेश दिए। अगली सुनवाई 11 सितंबर को होनी है। कोर्ट के आदेशों में स्वास्थ्य सचिव से पूछा गया कि सरकार द्वारा वितरण के लिए खरीदी गई दवाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए क्या कदम उठाए हैं और जनता में इसकी जानकारी फैलाने की क्या प्रक्रिया है।

बता दें कि आम जनता को अस्पताल की तरफ से दी जाने वाली मुफ्त दवाओं की पूरी जानकारी बाहर नोटिस बोर्ड पर लगानी होती है ताकि डॉक्टर या फार्मासिस्ट दवाओं का टोटा होना का बहाना बनाकर ब्रांडेड दवाएं लिखने से गुरेज करें। इसी को ध्यान में रखते हुए न्यायालय ने दवाओं के वितरण संबंधी विस्तृत जानकारी जनता के ध्यान में लाने के लिए साइन बोर्ड के उपयुक्तस्थान पर लगाए जाने का विवरण भी देने को कहा है। साथ ही आदेश दिया कि दवा वितरण में कोताही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया जाए।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया