दवा उद्योग में समस्याओं को निपटाने की नई कोशिश….

बद्दी। दवा उद्योग की परेशानियों की खत्म करने की नई कोशिश की गई है। इसके तहत दिल्ली में दवा उद्योग की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई और गहन मंथन किया गया। भारत में कार्यरत दवा उद्योगों की विभिन्न समस्याओं को लघु उद्योग भारती ने राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में उठाया। इंडियन ड्रग एडवाइजरी फोरम की राष्ट्रीय बैठक दिल्ली में हुई। बैठक में लघु उद्योग भारती फार्मा विंग के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रमुख व बद्दी के वरिष्ठ उद्यमी डा. राजेश गुप्ता ने भी शिरकत की। उन्होंने बताया कि ड्रग एडवाइजरी बोर्ड में सेक्शन 33 पी गाइडलाइन के नियम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के हस्ताक्षर के बाद ही अधिसूचित होंगे। इसके अलावा राजेश गुप्ता ने अधिकारियों के समक्ष विभिन्न मुद्दे उठाए, जिसको विभिन्न चरणों में मान लिया गया।

उन्होंने देश व हिमाचल के फार्मा उद्योगों की समस्याओं से संबंधित कई सुझाव भी दिए, ताकि राष्ट्रीय विकास और ज्यादा तेज हो सके। इस अवसर पर डा. एस ईश्वरा रेड्डी ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया, संयुक्त डीसीजीआई डा. सोमानी, डा. बंगारु राजनए, डीडीसी डा. चंद्रशेखर व फार्मा विंग हिमाचल के चेयरमैन सतीश सिंगला, गुजरात फार्मा विंग के अध्यक्ष अतुल भाई शाह, मध्य प्रदेश फार्मा विंग अध्यक्ष अमित चावला, सहित कई उद्यमी व अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 19 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर