दवा उद्योग में हलचल

नई दिल्ली। 2017 साल अपने अंत की तरफ है। कल से नया साल शुरू होगा और नए साल के साथ दवा कारोबार और उद्योग के लिए नई चुनौतियां। 2017 दवा उद्योग के लिए काफी उथल पुथल लेकर आया।

देश में किफायती चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के लिये वर्ष 2017 के दौरान सरकार द्वारा कड़े फैसले लेने से भारतीय दवा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को हुये तीखे अनुभव के साथ यह क्षेत्र नए साल में कदम रखने जा रहा है।

सरकार ने 2017 में चिकित्सकों को दवाओं के केवल जेनेरिक नाम लिखने के निर्देश दिए। जिसके चलते दवा कंपनियों की चिंता गहराई। इसके अलावा राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण एनपीपीए ने ह्रदयाघात के इलाज में काम आने वाले स्टेंट और घुटना प्रत्यारोपण जैसे चिकित्सा उपकरणों की कीमतें निर्धारित कर दी। इससे इनके विनिर्माण करने वालों की स्थिति असहज हुई।

गुड़गाव का फोर्टिस अस्पताल और राजधानी स्थित मैक्स अस्पताल इलाज के लिये अधिक कीमत वसूलने और चिकित्सकीय लापरवाही जैसे कारणों की वजह से चर्चा में बने रहे। यह दोनों घटनाएं निजी अस्पतालों के तौर-तरीकों पर सवाल खड़ा करती हैं। हालांकि, उद्योग जगत का मानना है कि यह एक वाक्या मात्र है। लेकिन फिर भी इन खबरों के कारण कई निजी अस्पतालों की सांस अटकी रही जो नए साल पर भी अटकी ही रहेगी।

2017 को लेकर इंडियन फार्मास्युटिकल अलांयस आईपीए के महासचिव डी जी शाह ने कहा कि फार्मा उद्योग को इससे पहले कभी एक ही साल में इतनी चुनौतियों का एक साथ सामना नहीं करना पड़ा। इस साल में सामने आई चिंताएं पहले की तरह 2018 में भी बनी रहेंगी। एक तरफ सरकार आम आदमी को सस्ती और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने की कोशिश में है तो फार्मा उद्योग अपने सामने आ रही नई चुनौतियों से परेशान। देखने वाली बात होगी 2018 दवा और फार्मा उद्योग के लिए क्या लेकर आता है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 13 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 15 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़