दवा कंपनी जॉनसन नहीं देगी भारतीय पीडि़तों को मुआवजा

नई दिल्ली। ग्लोबल दवा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन का गलत हिप इंप्लांट के मामले में दोहरा रवैया सामने आया है। कंपनी अपने दोषपूर्ण प्रोडक्ट के खिलाफ अमेरिका में दर्ज 6000 मामलों के लिए जहां 1 अरब डॉलर का हर्जाना भरने को तैयार है, वहीं भारत के प्रभावित मरीजों को मुआवजा देने को तैयार नहीं है।
बता दें कि दवा कंपनी ने 2003 से 2013 के बीच बेचे गए अपने ‘दोषपूर्ण’ पिनेकल हिप इंप्लांट के खिलाफ मामले में अमेरिकी अदालत में यह हर्जाना देना स्वीकार किया है। वहीं, भारत में स्थिति इसके विपरीत है। यहां कंपनी अपने दोषपूर्ण हिप इंप्लाट बिक्री से प्रभावित रोगियों को मुआवजा देने में आनाकानी कर रही है।
सरकार की तरफ से मुआवजा दिए जाने के खिलाफ कंपनी ने हाईकोर्ट में केस दायर किया है। सरकार की तरफ से यह मुआवजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन गठित एक्सपर्ट कमेटी ने तय किया था। समिति के अनुसार गलत हिप इंप्लाट से प्रभावित मरीजों के लिए 20 लाख से एक करोड़ रुपये मुआवजा तय किया गया था। हैरानी की बात ये है कि कंपनी ने दावा किया है कि भारत में पिनेकल के मामले में गलत इंप्लाट के मामले की उसे कोई जानकारी ही नहीं है। देश में ऐसे चार मरीज सामने आए हैं। इनमें से तीन लोगों को तो पता ही नहीं है कि उन्हें पिनेकल का गलत हिप इंप्लाट किया गया है। जबकि दो मामलों में ई-मेल से यह स्पष्ट है कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी को मालूम है कि उसके प्रोडक्ट के कारण रोगियों की हालत खराब हो चुकी है। यहां हर रोगी अपने स्तर पर अपनी लड़ाई खुद लड़ रहा है। कंपनी के गलत प्रोडक्ट के चलते हिप इंप्लांट कराने वाले रोगियों की बॉडी में कोबाल्ट-क्रोमियम का रिसाव हो रहा है। इससे स्वास्थ से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा होती हैं। इनमें खून में मेटल पॉइजनिंग, लगातार दर्द, शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचना शामिल है। इस बारे में कंपनी का कहना है कि उसके पास अभी तक कोई जानकारी नहीं है। वहीं, कंपनी ने अमेरिका में सेटलमेंट किए जाने के मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 6 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 5 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 6 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 13 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 16 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 15 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़