दवा कंपनी डिजिटल विजन फिर जांच के घेरे में

बद्दी (हिमाचल प्रदेश)। खांसी की मिलावटी दवा के सेवन से दो साल के बच्चे की किडनी फेल हो जाने का मामला गर्मा गया है। दरअसल, इस मामले में सूबे की दवा निर्माता कंपनी डिजिटल विजन एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यूएस के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के अनुसार, इसके कफ सिरप ब्रांड कफसेट एटी में कथित तौर पर पाए गए डाइथलीन ग्लाइकोल (डीईजी) नामक रसायन को किडनी फेल करने और न्यूरोलॉजिकल विषाक्तता के लिए जाना जाता है। भारत के शीर्ष नियामक सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने राज्य दवा नियामकों से देशभर में दवा के सैंपल की जांच करने और इसकी बिक्री रोकने को कहा है। सीडीएससीओ ने हिमाचल प्रदेश के दवा नियामक को ‘अपने क्षेत्र के कर्मचारियों को आवश्यक कदमों के लिए आगाह करने’ और ‘अपने क्षेत्र में कथित दवा की तलाश करने’ के लिए भी लिखा है। सीडीएससीओ ने यह कदम पीजीआई चंडीगढ़ से मिली एक शिकायत के बाद उठाया हैं, जहां इस दवा के कथित इस्तेमाल से दो साल के बच्चे की किडनी खराब होने का मामला सामने आया। वैसे आम तौर पर बच्चों में किडनी फेल होने के मामले नहीं होते। डिप्टी ड्रग कंट्रोलर इंडिया, सीडीएससीओ अरविंद कुकरेती ने हिमाचल प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर को लिखे पत्र में कहा है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस कार्यालय के दवा निरीक्षकों को क्षेत्र में कथित दवा की तलाश करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि हिमाचल सरकार ने फरवरी में भी इसी कंपनी डिजिटल विजन के खिलाफ खांसी की एक मिलावटी दवा कोल्डबेस्ट-पीसी कफ सिरप बेचने का मामला दर्ज किया था, जिसके कारण जम्मू और कश्मीर में नौ शिशुओं और हरियाणा में एक की मौत हो गई थी।

Related Posts

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

कालाअंब (हिमाचल प्रदेश)। फार्मा कंपनियों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शिकंजा कसा है। सिरमौर के कालाअंब की दो फार्मा कंपनियों से प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी हुई थी। जांच में…

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

बंगलूरू (कर्नाटक)। जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने के मामले में कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की है। नकली दवाओं के कथित रैकेट के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 13 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट