दवा कंपनी पर पड़ी रेड, कराया केस दर्ज 

रुडक़ी (उत्तरांचल)। केंद्रीय औषधीय मानक नियंत्रण संगठन दिल्ली और राज्य औषधीय नियंत्रण विभाग देहरादून की टीम ने संयुक्त रूप से झबरेड़ा क्षेत्र के सुनहेटी स्थित एक दवा कंपनी पर रेड की। छापे के दौरान कंपनी में कई ऐसी दवा मिली जो दूसरी कंपनी के नाम से बन रही थी। वहीं, कंपनी में ऐसी दवा भी बनती मिली जिनको बनाने का लाइसेंस कंपनी के पास नहीं था। कंपनी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जानकारी अनुसार नकली दवा की सूचना मिलने पर केंद्रीय औषधीय मानक नियंत्रण के ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश चंद मलिक एवं राकेश नेगी और औषधि नियंत्रण विभाग देहरादून के ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार एवं ड्रग इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश नेगी आदि ने संयुक्त रूप से झबरेड़ा के सुनहेटी स्थित एक दवा कंपनी पर छापा मारा। टीम को देखते ही कंपनी कर्मियों में हडक़ंप मच गया। टीम ने कंपनी में बन रही दवा की जांच की। जिसमें ऐसी दवा भी पाई गई, जो दूसरी कंपनी के नाम पर बनाई जा रही थी। इसके अलावा कंपनी में वह दवा भी बनती मिली, जिसका लाइसेंस कंपनी के पास नहीं था। इसमें एंटी बायोटिक और हार्मोंस की दवा है। टीम ने चार दवाई के सैंपल लिए हैं, जिनकी गुणवत्ता एवं मानकों की जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। ड्रग कंट्रोलर ताजवर सिंह ने बताया कि दवा के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है। दवा नकली है या नहीं, इस बारे में लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 12 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन