दवा कीमतों को लेकर सरकार लेगी बड़ा फैसला!

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की महंगाई से भले ही अभी राहत न मिल रही हो, लेकिन दवाओं की कीमत से राहत जरूर मिल सकती है, क्योंकि अब महंगाई के बढ़ने और घटने के साथ दवा की कीमतें तय हो सकती हैं। इसके लिए नीति आयोग ने सुझाव दिया है कि दवाओं की कीमत को थोक मूल्य सूचकांक यानी डब्ल्यूपीआई से जोड़ा जाए। फिलहाल दवा कंपनियां सालाना दाम बढ़ाती हैं।
दवाओं की कीमत को थोक मूल्य सूचकांक से जोड़ने के लिए ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर 2013 को बदला जाएगा। इससे फार्मा इंडस्ट्री को झटका लग सकता है। अभी सिर्फ जरूरी दवाएं डब्ल्यूपीआई से जुड़ी हैं। प्रस्ताव मंजूर होने पर सभी मेडिसिन डब्ल्यूपीआई जुड़ेंगी। इससे कंपनियों को दवाओं की कीमत घटानी भी पड़ सकती हैं। फार्मा प्रोडक्ट के लिए अलग सूचकांक बनाने की भी सिफारिश की गई है। इस पर नीति आयोग और फार्मा मंत्रालय में सहमति है। बता दें कि अभी 850 दवाओं की कीमत पर सरकारी नियंत्रण है। दवा कंपनियों को सालाना 10 फीसदी दाम बढ़ाने की इजाजत है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 13 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 15 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़