दवा खरीद में घोटाला, बिल दिए पर दवाएं नहीं  

नई दिल्ली। चिडिय़ाघर में जानवरों के इलाज के नाम पर दवा खरीद में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि कई दवाइयां बाजार भाव से लगभग दोगुनी कीमत पर खरीदी गई। कुछ दवाइयां सिर्फ कागजों में ही खरीदी गईं। यानी उन दवाओं के बिल जमा कराए गए, लेकिन वह कभी चिडिय़ाघर के मेडिसिन स्टोर में नहीं आईं। जानकारी अनुसार 25 अप्रैल को दिल्ली के चिडिय़ाघर के मेडिसिन डिपार्टमेंट में 62 हजार 160 रुपये के बिल नंबर-155 की एंट्री हुई। स्टोर रूम में उस दवाई का पता लगाया गया कि क्या वह वहां रखी है या नहीं। रिकॉर्ड चेक करने पर दवाई वहां नहीं मिली। स्टोर कीपर ने भी बताया कि इस बिल नंबर की दवाई उसे कभी नहीं मिली, लेकिन दवा की एंट्री रजिस्टर में हुई है। इसी तरह कई दवाइयों की फर्जी एंट्री रजिस्टर में मिलने की बात बताई गई है। इसके अलावा पिछले साल अक्टूबर में एक और दवाई की खरीद में गड़बड़ी की बात पकड़ी गई है। बताया गया है कि जिस दवा की कीमत मार्केट में 10 हजार रुपये थी, उसे 18 हजार 500 रुपये में खरीदा गया। इस बारे में जू डायरेक्टर रेनू सिंह का कहना है कि इस तरह की शिकायत मिली है, उसकी जांच कराई जा रही है। दवाइयों की खरीद और रिकॉर्ड के मिलान के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा। रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि चिडिय़ाघर में दवाइयां खरीदने के लिए एक गाइडलाइन है। इसमें 15 हजार से एक लाख रुपए तक की कोई दवा खरीदी जाती है, तो वह तीन सदस्यों की कमेटी से पास होने के बाद ही ली जाती है, वह भी टेंडर के जरिए। आरोप है कि इन दवाइयों की खरीद में किसी भी नियम का पालन नहीं हुआ। पता लगा है कि अधिकतर दवाइयां एक ही कंपनी से खरीदी गईं। उन दवाओं को खरीदने की जानकारी भी मिली है, जिनकी जरूरत उस समय नहीं थी।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 14 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा