दवा दुकानदारों के लिए बेहद जरूरी खबर, अब नहीं देना होगा..

गोरखपुर। दवा दुकानदारों के लिए बेहद जरूरी खबर है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) की तरफ से नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत अब दवा दुकानदारों को हर तीसरे महीने खरीद व बिक्री का डॉटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं करना पड़ेगा, लेकिन उन्हें सभी दवाओं का हिसाब अपने रिकॉर्ड में अपडेट रखना होगा। यह कदम नशीली दवाइयों का धंधा रोकने के लिए उठाया गया है।

यह है मामला

कई रोगों की दवाइयां नशे के विकल्प के तौर पर भी इस्तेमाल हो रही हैं। अब नशेड़ी लोग दर्द निवारक दवाओं का भी इस्तेमाल करने लगे हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने करीब 300 प्रकार की दवाइयों को नारकोटिक्स श्रेणी में शामिल किया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स ने नारकोटिक्स दवाइयों के धंधे पर रोक लगाने के लिए निर्णय लिया था कि दवा निर्माता व विक्रेता हर तीसरे महीने अपने क्रय-विक्रय ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कराएंगे। इसके लिए इन्हें पोर्टल पर पंजीकरण कराना भी अनिवार्य किया गया था।

इससे दवा दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। दवा दुकानदारोंं का कहना था कि नारकोटिक्स श्रेणी में चिह्नित एक-एक दवा का तीन महीने तक रिकॉर्ड रखने और उसे पोर्टल पर अपलोड करने के लिए एक अतिरिक्त कर्मचारी की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा इससे इंस्पेक्टर राज की वापसी होगी। दुकानों की जांच के नाम पर अवैध वसूली होगी। इसको लेकर दवा विक्रेताओं के संगठन ने सीबीएन कमिश्नर को भी पत्र सौंपा था।

नियमावली में किया संशोधन

अब इस नियमावली में संशोधन करते हुए दवा दुकानदारों को पोर्टल पर डॉटा अपलोड करने से छूट दी है, लेकिन उन्हें दवा का पूरा हिसाब रखना होगा। दवा दुकानदार बिना डॉक्टर की पर्र्ची के किसी को दवा नहीं बेचेंगे। हर दुकान पर नारकोटिक्स श्रेणी की दवा की खरीद व बिक्री से संबंधित बिल जरूर रखना होगा। इससे जांच में आसानी होगी।
दवा विक्रेता समिति गोरखपुर के महामंत्री आलोक चौरसिया का कहना है कि दवा विक्रेताओं के लिए हर तीसरे महीने पोर्टल पर डॉटा अपलोड करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। नए नियम से दुकानदारों को भी राहत मिलेगी।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक