दवा दुकानदारों ने अनिश्चितकालीन बंद की दी धमकी 

जमुई (बिहार)। जमुई जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने फार्मासिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के नाम पर औषधि विभाग द्वारा प्रताडि़त करने के विरोध में अनिश्चितकालीन बंद की धमकी दी है। इस संबंध में एसोसिएशन की एक बैठक जिलाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष विपिन वर्णवाल ने बताया कि बिहार में दवा दुकानों के निरीक्षण का उद्देश्य नकली एवं अवैध दवा की रोकथाम एवं दवा के रखरखाव एवं सही मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित कराना होना चाहिए न कि निरीक्षण के नाम पर तकनीकी गलतियों का मुद्दा बनाकर शोषण एवं प्रताडि़त करना। उन्होंने कहा कि दवा दुकानों की संख्या के अनुरूप फार्मासिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित किए बगैर पूर्व में निर्गत खुदरा दवा दुकानों की अनुज्ञप्ति की यथास्थिति बरकरार रखी जाए। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो 20 जुलाई से राज्य के सभी थोक विक्रेता किसी भी कंपनी की दवा नहीं खरीदेंगे और 16 अगस्त से राज्य के सभी खुदरा विक्रेता भी किसी भी प्रकार की दवाओं की खरीद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने फिर भी कोई पहल नहीं की तो एक सितंबर से राज्य के सभी थोक एवं खुदरा दवा की दुकानें अनिश्चितकालीन बंद रखेंगे। इसकी जवाबदेही सरकार की होगी। इस मौके पर संगठन सचिव प्रवीण सिन्हा, प्रखंड सचिव विनोद ठाकुर, प्रखंड कोषाध्यक्ष अजय सिन्हा, अनिल रावत, नीरज कुमार, अजीत कुमार गुप्ता, बबलू वर्णवाल, अवधेश ठाकुर, सुरेंद्र मोहन, योद्धे आदि मौजूद रहे।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी