दवा दुकानदारों ने पकड़ी आंदोलन की राह

वैशाली (बिहार)। वैशाली के दवा दुकानदारों नेअपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में दुकानदारों ने एक बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक के दौरान सरकार के गलत निर्णय की तीव्र आलोचना की तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सरकार के गलत निर्णय का दवा दुकानदार पुरजोर विरोध करेंगे। इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन चलाएंगे। प्रथम चरण में 20 जुलाई से बिहार के सभी थोक दवा दुकानदार कंपनियों से खरीदना बंद कर देंगे। इसके बाद अगले चरण में 16 अगस्त से खुदरा दुकानदार भी कंपनियों से दवा खरीदना बंद कर देंगे। अगली कड़ी में 1 सितंबर से प्रदेश के सभी थोक एवं खुदरा दुकानदार अपनी दुकानों को अनिश्चितकालीन तक बंद रखेंगे। दुकानदारों ने सरकार को अपना अल्टीमेटम दे दिया है और कहा है कि इस दौरान किसी भी प्रकार की घटना घटती है तो दुकानदार इसके जिम्मेवार नहीं होंगे। संघ के सचिव राजू गुप्ता एवं अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि बिहार राज्य औषधि नियंत्रण प्रशासन द्वारा दवा दुकानदारों को फार्मासिस्ट की उपलब्धि सुनिश्चित करने के नाम पर विभाग के पदाधिकारियों द्वारा शोषण एवं प्रताडि़त करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दवा दुकानों में निरीक्षण का उद्देश्य नकली एवं अवैध दवाओं की रोकथाम तथा दवाओं का उचित रख-रखाव एवं सही मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित करना हो, न कि निरीक्षण के नाम पर तकनीकी गलती को मुद्दा बनाकर शोषण एवं प्रताडि़त करना हो। बैठक के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि बिहार में दवा दुकानों की संख्या में फार्मासिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। दुकान के निरीक्षण के दौरान पकड़े जाने पर ड्रग एक्ट के आधार पर जुर्माना किया जाए न कि अफसरों की संतुष्टि के आधार पर।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 11 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 11 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 13 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 20 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 20 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए