दवा दुकानों में छापेमारी, भारी मात्रा में नकली सीरप के साथ फर्म माल‍िक गिरफ्तार

लखनऊ। अमीनाबाद दवा मार्केट में बुधवार को एसटीएफ, अमीनाबाद पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कृष्णा फार्मा के नाम से संचालित फर्म से भारी मात्रा में डाक्टर गैस नामक ब्रांडेंड कंपनी की सीरप बरामद की। टीम ने फर्म के मालिक कुशल अग्र्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ एसटीएफ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में डाक्टर गैस कंपनी के निदेशक ने शिकायत की थी। इसके बाद बुधवार शाम सहायक आयुक्त औषधि मनोज कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार, माधुरी सिंह, एसटीएफ इंस्पेक्टर हेमंत कुमार, अमीनाबाद इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय की टीम तैयार की गई। टीम शाम को दवा मार्केट पहुंची और छापेमारी की। टीम को कृष्णा फार्मा के नाम से संचालित फर्म में डाक्टर गैस के नाम से सीपर मिली। फर्म से 77 पेटियां कीमत करीब पांच लाख रुपये बरामद की गई और संचालक कुशल अग्र्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसटीएफ इंस्पेक्टर हेमंत कुमार और अमीनाबाद इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय ने बताया कि कुशल और उसके गिरोह के लोग उत्तराखंड के रुड़की में स्थित एप्पल नाम से संचालित दवा फैक्ट्री में डाक्टर गैस के नाम से नकली सीरप बनवाते थे। इसके बाद इसकी गोंडा, बाराबंकी, फैजाबाद, सीतापुर समेत अन्य जनपदों में सप्लाई करते थे। गिरोह का एक सदस्य गोंडा का रहने वाला है। उससे मोबाइल वाट्सएप पर कुशल की चैटिंग भी मिली है। रुड़की स्थित फैक्ट्री के लोगों की तलाश करने के साथ ही गोंडा के युवक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

सहायक आयुक्त औषधि मनोज कुमार ने बताया कि गिरोह के लोग बहुत ही शातिर हैं। जैसी पैकिंग ब्रांडेड कंपनी की है वैसी ही नकली की भी पैकेजिंग करते थे। कुशल और उसके गिरोह से जुड़े लोग कहां पर पैकेजिंग के डब्बों की प्रिंटिंग कराते थे, उस प्रिंटिंग प्रेस की भी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि ड्रग विभाग की टीम यह भी पता लगा रही है कि कुशल मेडिसिन मार्केट में और किन किन व्यापारियों को सीरप की सप्लाई देता था। कौन कौन से लोग उसके संपर्क में हैं। कुशल का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया गया है।

 

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 20 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया