दवा प्रतिनिधियों ने फार्मा कंपनी का किया बहिष्कार, आइएमए को सौंपा ज्ञापन 

अंबाला। एचएमआर हरियाणा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने अग्रवाल धर्मशाला पर एकत्रित होकर दवा कंपनी मेनकाइंड फार्मास्युटिकल की दमनकारी नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। एचएमआरए अंबाला के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आईएमए अंबाला व एनआइएमए अंबाला को मैनकाइंड कंपनी का बहिष्कार करने का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि फार्मा कंपनियों दवा प्रतिनिधियों को प्रताडि़त, मानसिक व शारीरिक शोषण करने में लगी हुई है। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के मौलिक अधिकारों जैसे आठ घंटे काम करना व यूनियन ज्वाइंन करने के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। मैनकाइंड कंपनी के एमआर पिछले 25 से 30 सालों से यूनियन के सदस्य रहे हैं। 31 मई, एक व तीन जून को मैनकाइंड कंपनी ने मीटिग में एमआर पर यूनियन छोडऩे का दबाव बनाया व कई एमआर से लिखित में से ही यूनियन से त्याग पत्र लिखवा कर मेल करवा दिया जोकि यूनियन ने नामंजूर कर दिया व लेबर कोर्ट में इस फैसले के खिलाफ केस दायर किया है। एचएमआरए ने इसके लिए सीएम विंडो व आईजी को भी शिकायत देने का फैसला दिया है। इस मौके पर स्टेट सचिव प्रीतम भारद्वाज, प्रधान सतनाम सिंह, महासचिव बलराम चौहान व अन्य मौजूद रहे।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 14 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर