दवा बाजार का खेल, बिना जांच बिक रही दवाइयां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में थोक और चिल्हर दवा बाजार में अलग-अलग बीमारियों की 20 हजार से ज्यादा ब्रांड की दवाएं बिक रहीं हैं लेकिन जांच एक महीने में केवल 6 की हो पा रही है।

हाल ये है कि बाकी दवाओं की न तो गुणवत्ता जांची जा रही है, न उनका कंटेंट देखा जा रहा। तीन साल में रायपुर जिले में केवल 65 दवाओं के सैंपल लिए गए, उसमें से 11 फेल हो चुके हैं। इसके बावजूद हजारों ब्रांड की दवाओं को बिना जांच बेचने की छूट दे दी गई है। असर किसी पर हो रहा है तो मरीज है जो बिना जांच की दवाओं का सेवन कर रहे है।

एक न्यूज वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक, रायपुर जिले में केवल तीन ड्रग इंस्पेक्टर हैं। हर एक को महीने में केवल दो सैंपल लेने का टारगेट दिया गया है। तीनों इंस्पेक्टर पूरे महीने केवल दो सैंपल ही जांच के लिए भेजते हैं। ऐसे में तीनों इंस्पेक्टर 6 दवा या इंजेक्शन का सैंपल लेते हैं। बाकी दवाओं का परीक्षण तो दूर जांच भी नहीं की जाती। वर्तमान में कालीबाड़ी स्थित सरकारी प्रयोगशाला में दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए केवल तीन वैज्ञानिक हैं। उन पर ही पूरे राज्यभर से आने वाली दवाओं के सैंपल की जांच का जिम्मा है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर कब इन दवाओं की पूरी जांच होगी।

Related Posts

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

मुंबई। उन्नत कैंसर उपचार के निर्माण के लिए साझेदारी की गई है। यह साझेदारी रेंगी वीजेन बायो और न्यूसेलियन थेरेप्यूटिक्स के बीच हुई है। बता दें कि यूसेलियन थेरेप्यूटिक्स भारत…

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

हल्द्वानी। सेक्स संबंध बनाने से पहले शक्तिवर्धक दवा लेने पर युवक की मौत हो गई। एक होटल में महिला के साथ ठहरे युवक की दवा खाने के बाद तबीयत बिगड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 1 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 1 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 1 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 10 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 10 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी