दवा बाजार में रेड से हडक़म्प, थोक विक्रेताओं पर नहीं मिले बिल

आगरा। ड्रग विभाग ने फव्वारा चौक स्थित दो थोक दवा विक्रेताओं के यहां छापामारी की। यहां नौ तरह की दवाओं के बिल नहीं मिले। इसके अलावा एक्सपायर्ड दवाओं के लिए अलग रैक नहीं बनी थी। दोनों स्टोरों से दो-दो दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। वहीं, आरोपी दवा विक्रेताओं को नोटिस देकर बिल जमा करने को कहा है। ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने बताया कि थोक दवाओं के यहां छापा मारकर जांच की है। जिन दवाओं के बिल नहीं मिले, उनको तीन दिन की मोहलत दी है। एक्सपायर्ड दवाओं को नियमानुसार अलग रखा जाना चाहिए, लेकिन यह सामान्य दवाओं के साथ ही रखी हुई थी। बिल प्रस्तुत न करने पर लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की जाएगी। टीम में फिरोजाबाद के ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार भी रहे।
टीम गोगिया मार्केट स्थित एके इंटरप्राइजेज पर पहुंची तो यहां मालिक कपिल खत्री मिले। दवाओं के क्रय-विक्रय के बिल खंगाले तो इनके पास चार तरह की दवाओं का कोई हिसाब-किताब नहीं मिला। प्रतिष्ठान पर लाइसेंस की फोटोकॉपी चस्पा नहीं थी। एक्सपायर्ड दवाएं अलग नहीं रखी हुई थी। यहां से दो तरह की टैबलेट के नमूने लिए। इसके बाद, गोगिया मार्केट स्थित माधव ड्रग हाउस में टीम ने जांच की तो यहां भी हाल मिला। लाइसेंस नोटिस बोर्ड पर चस्पा नहीं था। एक्सपायर्ड दवाएं, सामान्य दवाओं के साथ ही रखी मिली। बिल रजिस्टर जांचें तो इनमें पांच तरह की दवाओं के क्रय-विक्रय का हिसाब नहीं मिला। टीम ने यहां से भी दो तरह की दवाओं के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए ड्रग विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष आशू शर्मा का कहना है कि विभाग नशीली और नकली दवाओं का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रहा, सामान्य विक्रेताओं को परेशान किया जा रहा है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई