दवा लाइसेंस का ब्यौरा विभाग ही कराए ऑनलाइन 

मुजफ्फरनगर। दवा व्यापारियों ने सभी के बिक्री लाइसेंस का ब्योरा ऑनलाइन होने तक अंतिम तिथि घोषित नहीं करने की मांग की है। उनका कहना है कि लाइसेंस का ब्योरा विभाग में ही ऑनलाइन कराया जाए। इसके लिए व्यापारियों को परेशान करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री और खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग के मंत्री के नाम ज्ञापन सांसद और विधायक को दिए।
मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि जब ड्रग लाइसेंस बनाया जाता है, उसी समय सभी औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं। उसके बाद भी समय-समय पर दुकानों का निरीक्षण होता रहता है। पांच साल में नवीनीकरण भी होता है। अब सरकार ने सभी दवा व्यापारियों को अपने लाइसेंस का ब्योरा आनलाइन करने को कहा है, जबकि जिला औषधि कार्यालय में ब्योरा आनलाइन करने की कोई व्यवस्था नहीं है। व्यापारियों को ही कंप्यूटर आपरेटरों के पास जाकर धक्के खाने पड़ रहे हैं। उन्होंने सांसद डॉ. संजीव बालियान एवं नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल को मुख्यमंत्री और खाद्य एवं औषधि विभाग के मंत्री के नाम ज्ञापन देकर ब्योरा ऑनलाइन कराने की व्यवस्था विभाग में ही कराने की मांग की है।
संस्थापक प्रमोद मित्तल ने कहा कि कौशल विकास योजना के तहत असिस्टेंट फार्मेसी का कोर्स कराया था। बहुत से युवाओं ने यह कोर्स कर लिया है। उन्होंने फार्मेसिस्ट के स्थान पर इस कोर्स को करने वाले युवाओं को व्यवस्थित करने की मांग की है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 17 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा