दवा विक्रेता नहीं दे रहे प्रशासन को डेली डाटा 

देहरादून। कोरोना अलर्ट के बीच अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालक प्रशासन की गाइडलाइन को फॉलो नहीं कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा साफ किया गया है कि कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार की दवा बिना डॉक्टर के प्रेस्क्रिप्शन ने नहीं बेचेगा। अगर बेचेगा तो उसे सभी पेशेंट का डाटा और दवा का ब्योरा प्रशासन को उपलब्ध कराना होगा। लेकिन, दून में रजिस्टर्ड 810 में से केवल 75 मेडिकल स्टोर्स ही प्रशासन को डेली डाटा दे रहे हैं। बाकी गाइडलाइन को फॉलो नहीं कर रहे।

देहरादून में 1500 दवा होलसेलर, डिसपेंसरी व मेडिकल स्टोर हैं तथा 810 मेडिकल स्टोर्स रिटेल दवाओं की बिक्री करते हैं। लेकिन इन सब में से केवल 75 मेडिकल स्टोर्स की ओर से ही दवा का ब्योरा दिया जा रहा है। 60 से 75 स्टोर्स की डेली रिपोर्ट प्रशासन को दी जा रही है। प्रशासन की ओर से बिना डॉक्टर के प्रेस्क्रिप्शन के दवा बेचने पर बैन लगाया गया है। डॉक्टर के प्रेस्क्रिप्शन के बाद ही मेडिकल स्टोर खांसी, बुखार, जुकाम की दवा बेच सकते हैं और इसकी डेली डिटेल भी प्रशासन को देनी होगी। लेकिन, प्रशासन के पास केवल 50 से 75 मेडिकल स्टोर्स की ओर से ही डेली दवाओं का ब्योरा दिया जा रहा है। मेडिकल स्टोर्स की ओर से इस गाइडलाइन को फॉलो नहीं किया जा रहा है। हालांकि, दून हॉस्पिटल, कोरोनेशन हॉस्पिटल समेत कुछ डिस्पेंसरीज ही प्रशासन को दवाओं का ब्योरा दे रही है। गली-मोहल्ले के मेडिकल स्टोर्स की निगरानी भी नहीं हो पा रही है और उनकी ओर से डिटेल भी अपडेट नहीं की जा रही है। इसके अलावा प्राइवेट हॉस्पिटल्स की डिटेल भी प्रशासन को नहीं मिल पा रही है। उनका रिकॉर्ड रखना भी मुश्किल हो रहा है। वे रोजाना कितने पेशेंट अटैंड कर रहे हैं, क्या दवाएं दे रहे हैं इसकी मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है।

देहरादून के ड्रग्स इंस्पेक्टर नीरज कुमार का कहना है कि हमारी ओर से मेडिकल स्टोर्स व अन्य डिस्पेंसरीज से डेली रिपोर्ट ली जा रही है, लेकिन कई मेडिकल स्टोर द्वारा दवा की बिक्री की डिटेल नहीं दे रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं  होल सेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष नंदा का कहना है कि सभी मेडिकल स्टोर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे अगर एंटी कोल्ड दवा बेचते हैं तो उसकी पूरी डिटेल दें। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है।

  • Related Posts

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 13 views
    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 13 views
    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 11 views
    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 11 views
    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 11 views
    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 19 views
    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक