दवा विभाग के छापों से रोहतक में हड़कंप, दो अस्पतालों में बगैर लाइसेंस चल रही दवा की दुकानें सील

रोहतक। निजी अस्पतालों में चल रहे दवा के नाम पर मरीजों के ठगी के धंधे का शुक्रवार को खुलासा हुआ। स्वास्थ्य मंत्री व ड्रग कंट्रोलर के निर्देश पर डीसीओ ने दो अस्पतालों में छापा मारा। यहां बगैर ड्रग लाइसेंस चलाई जा रही दवाई की दुकानों पर हजारों रुपये की दवाएं बरामद हुई। टीम ने दोनों जगह से 27 सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। साथ ही दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है।

महम में गोहाना रोड स्थित दीपांजली अस्पताल में शुक्रवार को ड्रग विभाग की टीम पहुंची। यहां टीम को जांच में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर चलाए जाने की सूचना थी। असिस्टेंट स्टेट ड्रग कंट्रोलर परजिंदर सिंह, सीनियर डीसीओ कृष्ण व डीसीओ डॉ. मनदीप मान की टीम ने जांच की तो यह मेडिकल स्टोर अवैध रूप से चलाए जाने की बात सामने आई। यहां बड़ी मात्रा में दवाएं मौजूद मिली। ये दवाएं मरीजों को महंगे दाम पर बगैर बिल बेची जा रही थी। इस कारण इनकी गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में आती हैं। ऐसे में टीम ने यहां से 15 सैंपल भरे हैं। रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह स्टोर प्रवीण नाम व्यक्ति चला रहा था। मल्टी सुपरस्पेश्लिटी अस्पताल के संचालक डॉ. हेमंत सोलंकी व मैनेजर कम सेल्समैन अजय कुमार बताए गए हैं। इनसे दस्तावेज मांगे गए तो इन्होंने असमर्थता जाहिर की।

इधर, शहर के सेक्टर एक स्थित श्रीराम अस्पताल में टीम ने छापा मारा। यहां विजेंद्र कुंडू बगैर लाइसेंस दवा की दुकान चलाते मिला। डीसीओ डॉ. मनदीप मान ने बताया कि योगेश नाम का लड़का यहां मरीजों को दवा दे रहा था। यहां से टीम ने 12 सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। दुकान पर मिली सभी दवाएं सीज करने के साथ दुकानों को सील कर दिया गया है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

    कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

    सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

    मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 2 views
    क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

    सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 2 views
    सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

    नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 2 views
    नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

    नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 3 views
    नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

    वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 3 views
    वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 11 views
    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़