दवा व्यापारियों का पंजाब में बंद सौ फीसदी सफल

सुरेन्द्र दुग्गल ने सभी पदाधिकारियों का तहे दिल से धन्यवाद किया
जालंधर। ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के प्रधान जगन्नाथ शिंदे व महासचिव सुरेश गुप्ता द्वारा ई-पोर्टल के विरोध में बुलाए गए एकदिवसीय देशव्यापी बंद का असर पूरे भारत वर्ष में देखने को मिला। एक ओर जहां सभी राज्यों ने बंद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, वहीं पंजाब राज्य में बंद का असर सौ फीसदी दिखा।
पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत मेहता की सेहत खराब होने के चलते सारी जिम्मेवारी एसोसिएशन के महासचिव सुरेन्द्र दुग्गल के कंधों पर आ गई। सुरेन्द्र दुग्गल ने यह जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुए बंद को सौ फीसदी सफल कर दिखाया। पिछले 35 वर्षों के दौरान ऐसा कभी देखने को नहीं मिला कि पंजाब के हर जिले, शहर व कस्बे में सभी दवा दुकानें बंद हो।
पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव सुरेन्द्र दुग्गल व कार्यवाहक प्रधान जी.एस. चावला ने पूरे प्रदेश के जिला प्रधानों, महासचिवों, कार्यकारी सदस्यों व सभी मैम्बरों का बंद को सफल बनाने के लिए तहे दिल से धन्यवाद किया है।
सुरेन्द्र दुगगल ने कहा कि जल्द ही पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन एक मीटिंग करेगा जिसमें बंद को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया जाएगा। इसके अलावा एसोसिएशन को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी व कैमिस्टों को आ रही परेशानियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

पूरे पंजाब प्रदेश में सफल बंद के दौरान की कुछ झलकियां -:
– अमृतसर में डिप्टी कमिश्नर,  सीएमओ तथा ड्रग डिपार्टमेंट को ज्ञापन दिया।
– लुधियाना जिला एसोसिएशन ने बंद की सफलता के लिए गुरुद्वारा आलमगीर साहिब में प्रार्थना की।
– संगरूर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के विरोध प्रदर्शन, सिविल सर्जन डॉ. शमशेर सिंह को दिया ज्ञापन।
– तरनतारन जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बिमल अग्रवाल और महासचिव मुकेश गुप्ता और गगनदीप चावला शहरी अध्यक्ष, नरिंदर पुरी दिलप्रीत सिंह कैशियर, रमन चावला पवन चावला और टीम ने पूर्ण हड़ताल को सफल किया तथा जिला मुख्यालय में डीसी और सीएस को ज्ञापन दिया।
– डीसी और सिविल सर्जन मानसा को ज्ञापन दिया गया।
– मोहाली के प्रधान एच.एस भाटिया और महासचिव अमरदीप सिंह के नेतृत्व में 100 फीसदी बंद।
– गुरदासपुर जिला पूरी तरह से बंद।
– पठानकोट जिला में पूरा बंद।
– जालंधर दिलकुशा बाजार पूरी तरह बंद।
– जिला भटिंडा व मोगा पूरी तरह से बंद।
– जिला केमिस्ट एसोसिएशन पटियाला ने ज्ञापन सीएम पंजाब, स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब, डीसी, एसएसपी पटियाला को दिया।
– कपूरथला जिला एसोसिएशन ने पूरी तरह से बंद करने के लिए केमिस्ट भाइयों का धन्यवाद किया।
– बरनाला जिला एसोसिएशन द्वारा रैली निकाली गई व ज्ञापन सौंपा गया।
– फाजिलका जिला एसोसिएशन ने जिला दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
– रोपड जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव ने अपनी मांगों का ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर को सौंपा।
– मोगा जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गर्ग और महासचिव नवीन सूद, रोहित जिंदल, प्रदीप, गोयल, अंकित मित्तल, नितिन, नीरज और अन्य ने सिविल सर्जन को ज्ञापन दिया।
– फतेहगढ़ जिला एसोसिएशन पूर्ण बंद।
– नवांशहर जिला पूरी तरह से बंद।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए