दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने छाती और पेट से जुड़ी जुड़वा बहनों को किया अलग

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों ने बहुत बड़ा कमाल कर दिखाया। डॉक्टरों ने छाती और पेट के ऊपरी हिस्से से आपस में जुड़ी 2 जुड़वां बहनों ऋिद्धि और सिद्धि को अलग करने में सफलता हासिल की। शिशु चिकित्सा विभाग की प्रमुख डॉ मीनू वाजपेयी ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली दीपिका गुप्ता जब 4 महीने की गर्भवती थीं तभी पता चल गया था कि उनके गर्भ में छाती और पेट से आपस में जुड़े जुड़वां बच्चे हैं।

डॉ मीनू ने बताया कि  बाद में दीपिका गुप्ता को अपने बच्चियों के इलाज के लिए एम्स जाने की सलाह दी गयी, क्योंकि स्थानीय स्तर पर उन्नत चिकित्सा सुविधाएं नहीं थीं। ये दोनों बच्चियां बीते साल सात जुलाई को जन्मीं और दोनों पांच महीने तक गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रहीं। उन्हें आठ जून को नौ घंटे तक चली सर्जरी के बाद एक दूसरे से अलग किया गया।  दोनों बच्चियों का पहला जन्मदिन अस्पताल में ही मनाया गया।

ये भी पढ़ें- अधिसूचित दवाओं के 300 ब्रांडों के सभी बैचों में 1 अगस्त से होगा क्यूआर कोड

बाल चिकित्सा सर्जरी के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. प्रबुद्ध गोयल ने बताया कि यह विसंगति अजीब थी जहां पसलियां, यकृत, डायफ्रॉम आदि आपस में मिले हुए थे। दोनों ही दिल एक दूसरे के बिल्कुल करीब थे यानी करीब-करीब स्पर्श कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन बच्चियों का 11 महीने की उम्र में ऑपरेशन किया गया, जब वे सर्जरी की क्रिया को बर्दाश्त करने की स्थिति में पहुंच गयी थीं।

माता-पिता में दौड़ी खुशी की लहर

9 घंटे की लंबी सर्जरी के बाद दोनों बहनों को एक दूसरे से अलग किया गया। ये दोनों बच्चियां अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन वे अब ठीकठाक स्थिति में हैं। उनके माता-पिता दीपिका और अंकुर गुप्ता ने सर्जरी कामयाब होने के बाद राहत की सांस ली। उनकी खुशी का अब ठिकाना नहीं है।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 4 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 4 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 16 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील