दिल्ली के निर्णय से हरियाणा के दवा और ड्रग विभाग में हलचल

रोहतक: दिल्ली ड्रग कंट्रोलर विभाग के ताजा आदेशों का राजधानी में कितना असर होगा यह तो आगे देखने वाली बात होगी लेकिन हरियाणा में हलचल अभी से शुरू हो गई। दरअसल, दिल्ली में ड्रग विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि दवा विक्रेता अब मरीज को दवा देने के बाद पर्ची पर अपनी मुहर लगाएगा और हस्ताक्षर भी करेगा। ऐसा नहीं करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है। बताते चलें कि हरियाणा में 70 प्रतिशत केमिस्ट शॉप बिना फार्मासिस्ट की उपस्थिति के चलती हैं।
        दवा दुकानों पर केवल फार्मासिस्ट का लाइसेंस होता है जो किराए पर लिया जाता है। सूत्रों की मानें तो शीघ्र ही ऐसा आदेश हरियाणा में भी आ सकता है और यदि ऐसा हुआ तो जीएसटी से प्रभावित दवा दुकानदारों के लिए यह दूसरी बड़ी आफत होगी। क्योंकि दवा देने का अधिकार फार्मासिस्ट को होता है।  दुकान मालिक मुहर तो लगा देगा लेकिन हस्ताक्षर करने में उसे परेशानी आ सकती है। क्योंकि उसने हस्ताक्षर किए तो कभी भी वह कार्रवाई की जद में आकर फंस सकता है। फिलहाल तो सुगबुगाहट से ही दवा विक्रेता और ड्रग विभाग में चर्चा है।
          जानकारों की मानें तो इस आदेश से बिना डॉक्टर की पर्ची के चलने वाले दवा धंधे पर भी काफी हद तक रोक लगेगी। देखने में आया है कि छोटे दवा दुकानदारों की इनकम का साधन कुछ ऐसी दवाईयां होती है जिन्हें बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं दिया जा सकता लेकिन इनका इस्तेमाल नशे के रूप में होता है। लिहाजा सेटिंग के चलते इन्हीं नशीली दवाओं की केमिस्ट शॉप सबसे ज्यादा बिक्री करता है और यही आमदनी का बड़ा साधन है। ये सब काम बिना कागजों के चलता है। मुहर और हस्ताक्षर वाला नियम आया और सख्ती से अमल हुआ तो ऐसी दवाओं की बिक्री रुक जाएगी। इससे ड्रग विभाग और दवा कारोबारियों के लेन-देन के परदे के पीछे वाले रिश्ते भी प्रभावित होंगे। देखते हैं क्या होता।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई