नशीली दवाइयां बनाने वाला निर्माता आया गिरफ्त में

फतेहाबाद। नशे की तस्करी का मामला बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर जिले में मेडिकल नशे की तस्करी करने वाले गिरोह की कमर तोड़ते हुए जिला पुलिस ने एसपी राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व में अहम सुराग जुटाकर दिल्ली स्थित दवा फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव अरोड़ा निवासी राजोरी गार्डन, दिल्ली के तौर पर हुई है। दरअसल उपपुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि स्पेशल स्टाफ फतेहाबाद की टीम ने नाईट डोमिनेशन के दौरान मोटरसाइकिल सवार 46800 नशीली गोलियों सहित नरेश उर्फ काला निवासी काबरेल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे माननीय अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया और रिमांड के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री के गोदाम से 5 लाख रुपये की नगदी भी बरामद की है। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेजा गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे दो अन्य साथियों उमेद सिंह निवासी हिसार व अमन निवासी महावीर कालोनी हिसार को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

  • Related Posts

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 14 views
    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 12 views
    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 11 views
    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 21 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 22 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 17 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत