दिल की सेहत के लिए लाभकारी है रेड वाइन

कैलिफोर्निया। शराब सेहत के लिए हानिकारक बताई जाती रही है। अब वैज्ञानिकों का कहना है कि हफ्ते-दो हफ्ते में सीमित मात्रा में रेड वाइन पीने से रक्त प्रवाह सही बना रहता है। इससे दिल को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया और हटिंगटन मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता रॉबर्ट ए क्लोनर के मुताबिक रेड वाइन लाल अंगूर से बनती है। इसके छिल्के, गूदे और बीज में भारी मात्रा में ‘पॉलीफेनॉल’ नाम के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इन्हें कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटाने के साथ ही रक्तचाप नियंत्रित रखने में भी कारगर पाया गया है। व्हाइट वाइन के मुकाबले रेड वाइन तैयार करने में अंगूरों में फर्मेंटेशन (किण्वन) की प्रक्रिया को ज्यादा लंबे समय तक अंजाम दिया जाता है। इससे रेड वाइन में अधिक मात्रा में ‘पॉलीफेनॉल’ उपलब्ध हो पाते हैं, खासकर ‘रेसवराट्रॉल’ जो दिल की बीमारियों को दूर रखने में बेहद अहम भूमिका निभाता है। ‘पॉलीफेनॉल’ दरअसल, बैड कोलेस्ट्रॉल कहलाने वाले लो-डेंसिटी लाइपोप्रोटीन (एलडीएल) में ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इससे एलडीएल धमनियों की दीवारों पर नहीं जमता। नतीजतन खून के प्रवाह के दौरान धमनियों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता। उनमें रक्त प्रवाह सुचारु रहने से हार्ट अटैक से मौत का खतरा बेहद कम हो जाता है। ‘पॉलीफेनॉल’ हृदय की कोशिकाओं के फलने-फूलने के लिए जरूरी ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने में भी कारगर हैं। रेड वाइन हाई-डेंसिटी लाइपोप्रोटीन (एचडीएल) यानी ‘गुड कोलेस्ट्रॉल’ का स्तर बढ़ाने में भी मददगार मिली है। एचडीएल बैड कोलेस्ट्रॉल को धमनियों की दीवारों पर चिपकने से रोककर रक्त प्रवाह को सुचारु बनाए रखता है। हफ्ते में दो से तीन गिलास रेड वाइन पीने पर एलडीएल के स्तर में 8 फीसदी कमी और एचडीएल की मात्रा में 17 प्रतिशत वृद्धि लाने में मदद मिल सकती है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन