दूसरी बार रिश्वत लेते ट्रैप हुआ डॉक्टर, बाथरूम में बुलाकर बीमार मरीज से ली रिश्वत

भरतपुर। भरतपुर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में एसीबी में एक घूसखोर डॉक्टर को ट्रैप किया। जो 2 हजार की रिश्वत ले रहा था। घूसखोर डॉक्टर ने मरीज से ऑपरेशन करने के एवज में 3 हजार रूपए मांगे थे। मरीज ने डॉक्टर को 1 हजार रुपए दे दिए थे। आज डॉक्टर को 2 हजार रूपये देना तय था। आज मरीज अपना ऑपरेशन करवाने के लिए डॉक्टर एक पास पहुंचा था। डॉक्टर ने उससे बाकी बचे हुए पैसे मांगे। जिस पर डॉक्टर को ACB ने 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डॉक्टर पहले भी 1500 की रिश्वत लेते पकड़ा जा चुका है।

परिवादी बिहारी लाल शहर के मथुरा गेट थाना इलाके का रहने वाला है। जो कई दिनों से अपनी बीमारी के कारण परेशान था। परिवादी आरबीएम (राज बहादुर मैमोरियल) अस्पताल पहुंचा डॉक्टर अनिल को दिखाया। परिवादी ने डॉक्टर को हॉस्पिटल में ही ऑपरेशन करवाने को कहा लेकिन डॉक्टर ने हॉस्पिटल में ऑपरेशन करवाने के एवज में मरीज से 3 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। आज ऑपरेशन करना तय हुआ जिस पर डॉक्टर ने कल ही परिवादी से 1 हजार रुपये ले लिए थे। आज उसे ऑपरेशन करवाने के लिए आरबीएम अस्पताल बुलाया।

बाथरूम में ली रिश्वत
डॉक्टर परिवादी को अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के बाथरूम में ले गया। उससे 2 हजार रुपए लिए। जिसके बाद मरीज को डॉक्टर अपने साथ ले आया। डॉक्टर ने कहा – तुम्हारी फ़ाइल बनेगी। इसलिए तुम मेरे चेंबर में चलो। जैसे ही डॉक्टर अपने चेंबर में आया तभी ACB ने उसे दबोच लिया। डॉक्टर जोर-जोर से शोर मचाने लगा। अस्पताल से भागने की कोशिश भी की, लेकिन ACB ने उसे पकड़ लिया। हंगामा होता देख ACB ने मथुरा गेट थाने का जाब्ता बुलाया। मामला शांत कर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की।

ACB के सीओ परमेश्वर लाल ने बताया की कल उनके पास एक परिवादी आया था जिसका बबासीर का ऑपरेशन होना था डॉक्टर अनिल ने मरीज से 3 हजार रूपये की डिमांड की जबकि मरीज का BPL कार्ड बना हुआ है। वह काफी गरीब तबके से आता है। उससे डॉक्टर ने ऑपरेशन करने में एवज में 3 हजार रूपये मांगे जिस पर कल 1 हजार रूपये ले लि।ए आज 2 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पहले भी हुआ था ट्रैप
ACB के सीओ ने बताया की यही डॉक्टर साल 2014 में डॉक्टर्स डे पर एक मरीज से 15 सौ रुपये लेते गिरफ्तार हो चुका है। जिसका मामला अभी विचाराधीन है।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 15 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 20 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया