दूसरे के रजिस्ट्रेशन नंबर पर सेवा देता मिला फर्जी फार्मासिस्ट

सिवान: बिहार के सिवान में दूसरे के रजिस्ट्रेशन का इस्तेमाल कर फर्जी फार्मासिस्ट का मामला प्रकाश में आया है.

जांच के दौरान आरोपी की पहचान पटना फुलवारी निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई. इधर एफआईआर के बाद पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार दूसरे के रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करते हुए खुद फार्मासिस्ट बन गए थे. इसके साथ ही वह फर्जी डॉक्यूमेंट के दम पर एक दवा दुकान पर भी सेवा दे रहे हैं.

मामले का खुलासा तब हुए जब असली फार्मासिस्ट ने बिहार सरकार के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर चेक किया. जिला के औषधि निरीक्षक हरि नारायण सहनी ने उसके खिलाफ नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

अरविंद कुमार पीड़ित के रजिस्ट्रेशन नंबर को एडिट कर खुद फार्मासिस्ट बन गया.
जांच के दौरान यह बात सामने आई की अरविंद कुमार ने जिस रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग किया है, उसमें सिमरन का नाम दिखा रहा है.

जानकारी होने पर सिमरन के पति निशांत कुमार ने जिला औषधि निरीक्षक से इसकी लिखित शिकायत की. आरोपी फर्जी फार्मासिस्ट अरविंद कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है.

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 10 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 10 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 20 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर