दो निजी क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, 2 लोग कर रहे थे अवैध इलाज, सील

भगवानपुरा। स्वास्थ्य, राजस्व विभाग व पुलिस ने दो निजी क्लिनिक पर छापामार कार्रवाई की। सलाइन व गोलियां जब्त कर क्लिनिक सील कर दिए। कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने कोरोना संक्रमण के बीच आदिवासी क्षेत्र में निजी क्लिनिक बंद करा दिए थे। बावजूद यहां सर्दी, खांसी व बुखार के मरीजों का इलाज हो रहा था। कई लोग ऐसे हैं, जो दूसरे प्रदेशों से मजदूरी कर लौटे हैं। 

बीएमओ डॉ. चेतन कलमे ने बताया नितिन गुप्ता व दीपेंद्रनाथ विश्वास अपने क्लिनिक पर इलाज कर रहे थे। संक्रमण फैलने की आशंका पर पंचनामा बनाकर क्लिनिक सील किए। विश्वास के क्लिनिक पर रखी गोली-दवाइओं पर धूल जमी थी। तहसीलदार केशिया सोलंकी ने फटकार लगाई। कुछ दवाइयां एक्सपायर्ड भी बताई जा रही हैं। 2 माह पहले विश्वास ने बालक का इलाज किया था। आरोप है उसके बाद उसकी आंख खराब हो गई थी। तब स्वास्थ्य टीम ने कार्रवाई कर मामले को पुलिस को सौंपा है। जांच चल रही है। गुप्ता के क्लिनिक से भी दवाई-गोली जब्त की गई। कार्रवाई में एसआई तिलक डकसे व पुलिस जवान मौजूद थे।

स्वास्थ्य, राजस्व व पुलिस का दल गांव में संचालित 5 में से 2 क्लिनिक पर पहुंचे। लेकिन भगवानपुरा में कार्रवाई की सूचना के बाद यह क्लिनिक बंद कर चले गए थे। ग्रामीणों ने कहा अन्य 3 क्लिनिक चल रहे थे। लेकिन दल सदस्य यहां नहीं पहुंचे। इस विषय पर भगवानपुरा के तहसीलदार केशिया सोलंकी ने कहा कि  कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण में सभी गांवों के निजी क्लीनिकों पर इलाज करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बाकी जगह भी टीम पहुंचकर कार्रवाई करेगी।

  • Related Posts

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

    दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

    DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 7 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 7 views
    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 7 views
    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 6 views
    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 7 views
    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 7 views
    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन