दो फार्मासिस्ट पर लटकी कार्रवाई की तलवार, FIR होगी दर्ज

शाहजहांपुर। दो फार्मासिस्ट के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, इन पर FIR भी दर्ज करवाने जाने की बात कही जा रही है। मामला राजकीय मेडिकल कॉलेज से सर्जिकल सामान की चोरी का है। इस संबंध में चल रही जांच पूरी हो चुकी है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने डीजी हेल्थ व डीएम-एसपी को रिपोर्ट भेज दी है।

यह है मामला

बीते सप्ताह ट्रामा सेंटर के सामने सुरक्षा गार्ड ने पिकअप को रोककर चालक से पूछताछ की तो चालक व एक अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए थे। शुरुआत में दवा भरी होने की आशंका के बीच बोरी व गत्तों में सर्जिकल का सामान मिला था।

इसके चलते प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने औषधि विभाग के चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल को हटाकर ट्रामा सेंटर में ड्यूटी लगा दी थी। मामले की जांच के लिए सीएमएस के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की। कमेटी ने संबंधित के बयान दर्ज करने के साथ सर्जिकल सामान के बैच का मिलान किया, जो अस्पताल से मेल कर गया।

चीफ फार्मासिस्ट व फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय, संविदा क्लर्क की भूमिका संदिग्ध

टीम ने प्राचार्य को जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें चीफ फार्मासिस्ट व फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय, संविदा क्लर्क की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। यह विभागीय रिपोर्ट डीजी हेल्थ व डीएम-एसपी को भेज दी गई है। वहीं, जांच रिपोर्ट पुलिस को भी दे दी गई है। इंस्पेक्टर राजीव तोमर के अनुसार चोरी प्रकरण की जांच रिपोर्ट मिली है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

सीएमएस ने पुलिस को भेजी थी शिकायत

पिकअप से सर्जिकल सामान चोरी के प्रयास का मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमएस डॉ. नेपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने पहले विभागीय जांच कराने की बात कही थी। बताया गया था कि जांच पूरी होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। पिकअप से सामान कहां भेजा जा रहा था? यह भी पुलिस ही पता कर सकेगी। दूसरी ओर पिकअप के मालिक व चालक का सुराग नहीं लग सका।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई