नकली कॉस्मेटिक उत्पाद बेच रहे सात दुकानों पर छापेमारी

उत्तर प्रदेश के बदायूं में ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली कॉस्मेटिक उत्पाद बेच रहे सात दुकानदारों पर छापेमारी की गई। पुलिस की टीम ने हिंदुस्तान यूनिलिवर कंपनी की लीगल एटार्नी, फील्ड इन्वेस्टीगेटर और असिस्टेंट के साथ मिलकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 21 बोरे नकली कॉस्मेटिक उत्पाद जब्त किए गए। आरोपी दुकानदारों के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के अंतर्गत शिकायत दर्ज कर ली गई है।

हिंदुस्तान यूनिलिवर कंपनी की लीगल एटार्नीं बेंग्लुरू निवासी नयनतारा डेमी का कहना है कि वह अपने असिस्टेंट जोसेफ स्वामी और फील्ड इन्वेस्टीगेटर फरहा दीवा के साथ बदायूं में आयी थीं। बाजार में छानबीन के दौरान सामने आया कि खंडसारी मोहल्ले में सोहेल जनरल स्टोर, बाबू जनरल स्टोर, नदीम जनरल स्टोर, फराज कॉस्मेटिक, चूना मंडी में सरकार इंटरप्राइजेज, रजा ज्वेलरी और आनंदी कॉस्मेटिक पर लेक्मे कंपनी के नाम से कॉस्मेटिक के नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं।इन नकली कॉस्मेटिक उत्पादों पर कंपनी का रेपर और नाम का उपयोग करने से कंपनी की बदनामी हो रही है।

ये भी पढ़ें- इंसानों में पहली बार मिला स्वाइन फ्लू का वायरस

पुलिस ने सातों दुकानों पर छापेमारी की जहां से भारी मात्रा में नकली क्रीम, पाउडर, काजल आदि कॉस्मेटिक उत्पाद शामिल हैं। पुलिस ने सोहेल जनरल स्टोर के मालिक सोहेल, बाबू जनरल स्टोर के मालिक समीर, नदीम जनरल स्टोर के मालिक नदीम, फराज कॉस्मेटिक के मालिक समीर कुरैशी, सरकार इंटरप्राइजेज के मालिक मोहम्मद आमिर, रजा ज्वेलरी के मालिक मोहम्मद इरफान और आनंदी कॉस्मेटिक के मालिक सुधीर रस्तोगी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

 

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक