नकली दवा का निर्माण-बिक्री करने पर निर्माता के खिलाफ केस दर्ज

भदोही (उप्र)। नकली दवाओं का निर्माण और बिक्री करने के मामले में रुडक़ी स्थित दवा निर्माता कंपनी के संचालक विशाल अनसाने के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त की अनुमति पर यह केस दर्ज कराने वाले ड्रग इंस्पेक्टर अमित बंसल ने बताया कि केंद्र सरकार ने कुछ औषधियों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। बावजूद इसके नगर में प्रतिबंधित दवाओं की धड़ल्ले से बिक्री करने पर पकड़े जाने के बाद इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट सही पाए जाने पर दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में कई और मामलों में जांच अंतिम चरण में है। रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों में उन्होंने छह मामलों में सीजेएम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है। मिर्जापुर में तीन तथा भदोही जनपद में सात ऐसे मामले मिले हैं जिनमें नकली दवाओं की बिक्री की बात उजागर हो चुकी है। औषधि प्रशासन की नजर नकली दवाई बेचने के अलावा ऐसे दुकानदारों पर भी है जो बगैर लाइसेंस दुकान खोलकर लोगों को नकली दवाएं बेचकर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने आम लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि दवाओं के साथ लोग कैश मेमो अवश्य मांगे जिसमें दवाएं, दुकान का नाम व उनके पंजीकरण संख्या आदि लिखे हों। ऐसी स्थिति में नकली दवाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 14 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर