नकली दवा बनाने के आरोपी फार्मा मालिक को न्यायिक हिरासत में भेजा

बद्दी(सोलन)। नकली दवा बनाने के आरोप में बद्दी स्थित मैग्नाटेक फार्मा कंपनी के संचालक को नालागढ़ अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 20 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इससे पहले आरोपी मुकेश सैनी पुलिस रिमांड पर था।

यह है मामला

जानकारी अनुसार ड्रग विभाग ने 15 जुलाई 2023 को आरएस रोड लाइन ट्रांसपोर्ट के गोदाम से एक गाड़ी पकड़ी थी। इसमें नकली दवाइयां मिली थीं। जब्त की गई दवाई लियोसिट्राजीन मोटिलोकॉस्ट व एंटीबायोटिक डाइबिटिक दवाई थी।

इस मामले में बद्दी स्थित मैग्नाटेक फार्मा कंपनी के संचालक मुकेश सैनी को गिरफ्तार किया गया था। बीते 10 अगस्त को हाईकोर्ट ने कंपनी संचालक को अंतरिम जमानत दे दी थी कि वह कंपनी की जांच में सहयोग करेगा। आरोपी मुकेश ने जांच में कोई सहयोग नहीं किया। 24 नवंबर को उच्च न्यायालय ने उसकी जमानत को रद्द कर दिया। इसके बाद आरोपी मुकेश फरार हो गया। कोर्ट से उसे भगोड़ा साबित करने की प्रक्रिया के दौरान उसने हाईकोर्ट में 24 मार्च को सरेंडर कर दिया। तब से कंपनी संचालक को दवा नियंत्रक विभाग ने रिमांड पर लिया हुआ था।

ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि आरोपी मुकेश सैनी को कोर्ट में पेश कर 20 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 24 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज