मेडिकल स्टोर को बिना लाइसेंस चलाने पर आरोपी को 4 साल कैद

अयोध्या। मेडिकल स्टोर को बिना लाइसेंस चलाने के आरोपी संचालक को कोर्ट ने चार साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपी पर 1.20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। विशेष न्यायाधीश औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम/अपर सत्र न्यायाधीश प्रेम प्रकाश ने यह फैसला सुनाया।

जानकारी अनुसार बाराबंकी के हैदरगढ़ तहसील के थाना लोनी कटरा के भिलवल में विनोद कुमार शर्मा मेडिकल स्टोर चला रहा था। वर्ष 2015 में औषधि निरीक्षक बाराबंकी ने मेडिकल स्टोर की जांच की। स्टोर संचालक मेडिकल लाइसेंस संबंधी कोई कागजात नहीं दिखा पाया। इस पर औषधि निरीक्षक ने थाना लोनी कटरा में औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत आरोपी विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। कोर्ट ने आरोपी विनोद कुमार को अपराध की प्रकृति व गंभीरता के आधार परचार साल के कारावास व 1.20 लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई।

गौरतलब है कि विशेष न्यायाधीश औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के केसों की सुनवाई के लिए मंडलीय स्तर पर अयोध्या के सिविल कोर्ट में अपर सत्र न्यायाधीश षष्टम के न्यायालय को अधिकार दिया गया है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 16 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए