नकली दवा बेचने की शिकायत पर मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी

गोरखपुर। नकली दवा बेचने की शिकायत पर मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई है। न्यूरो से संबंधित एक दवा कंपनी के प्रतिनिधि ने खाद्य औषधि प्रशासन को सूचना दी कि नकली उत्पाद को भालोटिया के थोक मार्केट के जरिए पूर्वांचल, बिहार और नेपाल बार्डर तक खपाया जा रहा है। इस शिकायत के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने कई दवा दुकानों पर छानबीन शुरू की है। हालांकि, अभी तक कोई मामला पकड़ में नहीं आ यका है।

नसों के इलाज के लिए महत्वपूर्ण इस टेबलेट की मांग घटने पर संबंधित कंपनी ने मामले की जांच कराई। यहां उन्हें अपनी कंपनी के नाम से मिलते-जुलते नाम की दवा मिली। दवा निर्माता फर्म के अधिकारियों ने दवा का पत्ता ड्रग विभाग को उपलब्ध कराते हुए इसकी शिकायत की। इस मामले में अब सहायक औषधि आयुक्त पूरन चंद ने ड्रग इंस्पेक्टर राहुल कुमार से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि दवा बिक्री फुटकर दुकानों पर हुई है। वहां पर भी जांच कराई जाएगी।

गौरतलब है कि भालोटिया मार्केट से मिलावटी दवाइयों का खेल काफी पुराना है। यहां के कुछ कारोबारी हिमाचल प्रदेश की फर्मों से बड़ी कंपनियों के नाम से मिलती-जुलती दवा की टेबलेट तैयार कराते हैं। ये दवा असली दवा के बदले लगभग उसी रेट पर बेच दी जाती है। इसमें दुकानदारों को 40 से 50 फीसदी तक का फायदा मिलता है। इसके अलावा यहां से प्रतिबंधित कफ सीरप और इंजेक्शन भी बाहर भेजे जाते हैं। पड़ोसी जिला महराजगंज में इस साल तीन बार इस तरह के मामले पकड़े जा चुके हैं।

 

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़