नशामुक्त अभियान में पुलिस के सहयोग पर हरियाणा स्टेट ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन ने रोहतक प्रधान महेंद्र सिंह चावला (रूबी) की पीठ थपथपाई

रोहतक। हरियाणा स्टेट ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन (एचएसडीसीए) ने पत्र जारी कर मीडिया/सोशल मीडिया में छपी उन सारी खबरों को विराम दे दिया है, जिसमें यह कहा जा रहा था कि महेंद्र सिंह चावला (रूबी) रोहतक के जिला प्रधान नहीं है। मेडीकेयर न्यूज को भेजे पत्र में एसोसिएशन के राज्य महासचिव अशोक सिंगला ने तस्दीक की है कि वर्ष 2015 से रूबी चावला ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त एचएसडीसीए की रोहतक ईकाई के प्रधान और जेगेंद्र दलाल महासचिव हैं। एचएसडीसीए ने यह भी स्पष्ट किया कि रूबी चावला के अलावा कोई खुद को प्रधान घोषित करता है तो उसे स्वयंभू प्रधान की संज्ञा दी जाए। जिले में केमिस्टों के हितों से जुड़े मामलों पर रूबी चावला को सरकार या प्रशासन के किसी भी मंच पर बतौर जिला प्रधान अपनी बात रखने के सारे अधिकार एसोसिएशन ने दिए हैं।
बीती 20 मई को नशा मुक्त अभियान को लेकर रोहतक के पुलिस अधीक्षक पंकज नैन और ड्रग ऑफिसर मनदीप मान की संयुक्त उपस्थिति में विकास सदन में बुलाई गई केमिस्टों की बैठक के बाद मेडीकेयर ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर छपी खबर में रूबी चावला को स्वयंभू प्रधान और नशा कारोबिायों को संरक्षण दिए जाने की बात पर भी एचएसडीसीए ने कड़ा ऐतराज जताया। एसोसिएशन ने हवाला दिया कि हरियाणा सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को रोहतक जिले में मजबूती प्रदान करने में जुटे ड्रग और स्वास्थ्य विभाग के  पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान में सहयोग देने के लिए रूबी चावला की पीठ थपथपाई गई थी।
      मेडीकेयर न्यूज के मार्फ़त एसोसिएशन पुलिस अधीक्षक पंकज नैन को भी आश्वस्त करती है कि प्रधान महेंद्र सिंह चावला के नेतृत्च में रोहतक इकाई कार्य कर रही है।
कैमिस्ट एसोसिएशन के अलावा भी चावला सामाजिक सुधार के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं, जिसकी पुष्टि न केवल प्रशासनिक अफसर करते हैं बल्कि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर तथा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अकसर अपने कार्यक्रमों में करते हैं। मेडीकेयर में छपी खबर के बाद जब जिला केमिस्ट प्रधान रूबी चावला से बात की गई तो उन्होंने सहज भाव से कहा कि उनका ध्येय अच्छी नीयत के साथ जिले में केमिस्टों को नशामुक्त दवा कारोबार करने के लिए जागरुक करना है। रही बात प्रधान पद को लेकर तो पुलिस अधीक्षक और ड्रग विभाग के साथ बैठक में जिले के करीब 150 केमिस्टों की हाजिरी अपने आप में सबूत है कि उनके नेतृत्व में केमिस्ट एसोसिएशन 2015 से बेहतर दिशा में आगे बढ़ रही है। अगर वह गलत होते तो देश के प्रमुख समाचार पत्रों में उनके काम की तारीफ क्यूं होती।
एचएसडीसीए की स्टेट इकाई और जिला इकाई का आरोप है कि मेडीकेयर के ऑनलाईन न्यूज पोर्टल पर छपी खबर पढऩे से दुर्भावना और दबाव की बू आ रही है, जो मीडिया के नैतिक मूल्यों के खिलाफ है। उधर,  मेडीकेयर ऑनलाइन न्यूज पोर्टल प्रमुख ने संवाददाता को हिदायत दी कि सभी लोगों का पक्ष जाने बिना खबर लिखने से भविष्य में बचा जाए।
संपादक ने मेडीकेयर न्यूज के सभी माध्यमों में काम करने वाले सहकर्मियों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग या केमिस्ट एसोसिएशनों के आपसी विवादों में उलझना या किसी एक पक्ष को समर्थन कर दूसरे व्यक्ति की छवि खराब करना अखबार का धर्म नहीं होना चाहिए। सही और गलत को निष्पक्ष रूप से परखने के बाद ही गरिमापूर्ण ढंग से खबर का प्रकाशन करें।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा