नशीली गोलियों व कैप्सूल सहित दो गिरफ्तार

सिरसा। पुलिस ने गश्त के दौरान मटदादु से खुइयांमलकाना रोड पर एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 980 नशीली दवाइयां बरामद की। आरोपित के खिलाफ सदर डबवाली थाना में अभियोग दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार सदर डबवाली पुलिस की टीम एएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक युवक वापस जाने लगा। जिस पर पुलिस ने आरोपित को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उससे 980 नशीली दवाइयां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सन्दीप सिंह उर्फ काका निवासी मटदादु के रूप में हुई। आरोपी के अनुसार वह ये नशीली गोलियां सतनाम सिंह निवासी किगरे से खरीद कर लाया है। डबवाली पुलिस ने आरोपित व सप्लायर के खिलाफ अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, अन्य मामले में एंटी नारकोटिक्स सैल पुलिस ने गश्त के दौरान गांव माधोसिघाना के निकट से एक व्यक्ति को 200 नशीले कैप्सूल सहित काबू किया। जानकारी मुताबिक एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम एएसआइ महेंद्र सिंह के नेतृत्व में भंभूर मंगाला, माधोसिघाना से जमाल रोड की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गांव माधोसिघाना की लक्ष्मणगढ़ कालोनी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 200 नशीले कैप्सूल बरामद किए। आरोपित ने बताया कि वह केप्सूल भीमा सिंह निवासी माधोसिघाना से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपित व सप्लायर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत