नशीली दवाओं का भंडाफोड़, पांच रुपये की दवा बेची जाती थी 40 रुपये में

जमशेदपुर। मानगो डिमना रोड के दशमेश इंटरप्राइजेज दवा दुकान में सोमवार को बड़ी मात्रा में नशीली दवा बरामद की गई। रविवार को साकची से एक युवक को नशीली दवाओं के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में बताया था कि वह साकची स्थित प्रांजल फार्मा, डिमना रोड स्थित दशमेश इंटरप्राइजेज से नशीली दवा खरीदता है। इसके बाद औषधि विभाग की तरफ से एक टीम गठित की गई। साकची से नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार युवक ने कई दुकानों का नाम बताया है। इसके बाद औषधि विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।

औषधि विभाग की टीम दुकानदारों की सूची बनाकर जानकारी ले रही है। जल्द ही और भी कई दुकानों में छापेमारी होने की संभावना है। टीम में तीनों ड्रग इंस्पेक्टर राजीव एक्का, कुंज बिहारी व जया कुमारी शामिल थी। सोमवार को डिमना रोड स्थित दशमेश इंटरप्राइजेज दवा दुकान में जब ड्रग विभाग की टीम पहुंची तो वह भी चौंक गई। टीम ने दुकान के साथ-साथ उसके घर से भी नशीली दवाएं बरामद की। लगभग साढ़े पांच हजार टैबलेट थे। उसका वजन ढाई किलो और कीमत लगभग चार लाख रुपये है।

ड्रग विभाग की टीम ने जब दुकान के संचालक पविदर सिंह से दवा से संबंधित कागजात दिखाने को कहा था वे नहीं दिखा पाया। इसके बाद उसके खिलाफ उलीडीह थाने में मामला दर्ज कराया गया है। उसे पुलिस गिरफ्तार कर ली है। इस मामले में दस साल सजा का प्रविधान है। ड्रग विभाग की टीम ने जांच में यह भी पाया कि साढ़े पांच हजार दवाओं को अलग-अलग जगहों पर रखा गया था। साथ ही दवाओं के पत्ती को काटकर अलग-अलग कर दिया गया था। एक टैबलेट की कीमत लगभग पांच रुपये पड़ता है लेकिन दुकानदार 40 से 50 रुपये में एक टैबलेट बेचता था। यह नशीली दवा प्रतिबंधित है। इससे पूर्व रविवार को साकची स्थित प्रांजल फार्मा में छापेमारी कर नशीली दवाएं बरामद की गई थी।

 

 

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 31 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट