नशीली दवाओं पर रोक के लिए चलेगा अभियान

श्रीगंगानगर। स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र में नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए जल्द ही एक अभियान चलाएगा, ताकि युवाओं को इनके चंगुल से बचाया जा सके। इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। सीएमएचओ डॉॅ. नरेश बंसल ने बताया कि जिले में मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली दवाओं को कुछ लोग नशे के तौर पर इस्तेमाल करते हैं और मांग के चलते अनेक लोग इस धंधे में लिप्त हैं। हालांकि पुलिस विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है लेकिन अब शहर के साथ ही गांव-कस्बों तक पूर्णतया रोक लगाई जाएगी। डॉ. बंसल के मुताबिक मेडिकेटेड नशा बेहद घातक है। नशा करने वाले को शुरुआत में दुष्प्रभाव समझ नहीं आता है और न पहचान हो पाती है। लेकिन लगातार नशा करने से कुछ असामान्य लक्षण सामने आते हैं। हर प्रकार के नशे के अलग-अलग दुष्प्रभाव होते हैं। ज्यादातर मरीजों में चिड़चिड़ापन, हकलाना, लोगों में अरुचि उत्पन्न होना, अध्ययन के प्रति विरक्ति, याददाश्त कमजोर होना, बात-बात पर क्रोधित होना, रक्तचाप में असामान्य वृद्धि, अंगों का कंपकंपाना, नशा न लेने की स्थिति में बेचैनी बढऩा, हिंसात्मक व्यवहार, बहकी-बहकी बातें करना, नजरों का कमजोर होना, आंखों से आंसू आना, नाक बहना जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं।  नशे की चपेट में आए ज्यादातर युवा नशे की पूर्ति करने के लिए अपने ही घर या रिश्तेदारी में चोरी व छीना-झपटी जैसे अपराध करने लगते हैं और समाज के लिए भी घातक बन जाते हैं। गत दिनों शहर में हुई वारदातों में पकड़े गए कई युवा अच्छे घरों के होने के बाद भी नशे की लत के चलते अपराध में शामिल हो गए। इससे ना केवल उनका जीवन खराब हुआ, बल्कि परिवार की साख भी दांव पर लग गई। सीएमएचओ डॉ. बंसल ने कहा कि किसी भी कारण से यदि किसी को नशे की लत लग गई है तो इलाज कराने में झिझके नहीं। नशे के आदी युवाओं को तिरस्कार नहीं, सहयोग देकर नशे की गिरफ्त से बाहर लाया जा सकता है। बैठक के दौरान पुलिस विभाग के डीएसपी राहुल यादव, औषधि विभाग के डीआई रामपाल राजेरा, नशा मुक्ति केंद्र के डॉ. रवि गोयल सहित स्वास्थ्य विभाग के एसीएमएचओ डॉ. मुकेश मेहता, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. करण आर्य और ब्लॉक प्रभारी बीसीएमओ डॉ. महेश गुप्ता व डॉ. राजन गोकलानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 6 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 6 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 7 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 15 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त