नशीली दवा की तस्करी पकड़, दो तस्कर गिरफ्तार किए

वीरपुर। नशीली दवा की तस्करी रोकने में बड़ी सफलता मिली है। मौके से दो तस्करों को नशीली दवा एस्कुफ सिरफ 100 मिली की 50 बोतल एवं एनआरएक्स ट्रामाडोल कैप्सूल की एक हजार कैप्सूल समेत गिरफ्तार किया गया है।

यह है मामला

एसएसबी 45वीं बटालियन से रिफ़्यूजी कॉलोनी बीओपी के जवानों को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई और मौके से बाइक सवार दो तस्करों को रोक लिया। तस्करों की तलाशी लेने पर उनके पास नशीली दवा मिली। इसके चलते दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी बाइक भी जब्त कर ली गई है। दोनों तस्करों को कागजी कार्रवाई के बाद वीरपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।

ये नशीली दवाएं मिली

जानकारी देते हुए एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बनेलीपट्टी से वीरपुर नशीली दवाइयों की तस्करी होने वाली हैं। नरेश कुमार के नेतृत्व में अन्य 04 एसएसबी के कार्मिकों का एक विशेष नाका दल तैयार किया और चिन्हित स्थान पर भेजा। कुछ समय बाद नाका दल ने देखा कि दो व्यक्ति एक काले रंग की बाइक पर एक बोरी लिए आ रहे हैं।

नाका दल ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी में उक्त व्यक्ति के पास एस्कुफ सिरफ 100 मिली की 50 बोतल एवं एनआरएक्स ट्रामाडोल कैप्सूल की एक हजार कैप्सूल बरामद की गयी। नशीली दवा, बाइक और व्यक्ति को वीरपुर पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़े गए तस्करों की पहचान थाना क्षेत्र के बनेलीपट्टी वार्ड नंबर 01 निवासी 22 वर्षीय पप्पू कुमार राम और बनेलीपट्टी वार्ड नंबर 02 निवासी 20 वर्षीय मिथुन कुमार सुपौल के रूप में की गई है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 15 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़