नशीली दवा के दो सप्लायर गिरफ्तार, दवाइयां जब्त

आगरा। दिल्ली की नारकोटिक्स टीम ने फव्वारा दवा बाजार में छापा मारकर दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इन पर बिना बिल के नशीली दवाओं की बिक्री करने का आरोप है। यह कमीशन पर दवाओं की खरीद-फरोख्त करते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में नारकोटिक्स की टीम ने नशीली दवाएं जब्त की थीं। यहां से टीम को जानकारी मिली कि यह दवाएं आगरा से खरीदी गई हैं। इनकी जानकारी लेकर टीम दिल्ली से शिनाख्त के लिए एक आरोपी को साथ लेकर आई। यहां दवा बाजार में फव्वारा में दो दिन तक रेकी की। दवा बेचने वाले की पहचान करते ही टीम ने दो लोगों को पकड़ लिया। यह दोनों कमीशन पर दवाओं की खरीद-फरोख्त करते हैं। नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई से ड्रग विभाग और कोतवाली थाने को भी भनक नहीं लगी। जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा का कहना है कि दिल्ली की नारकोटिक्स टीम दो लोगों को लेकर गई है, इसकी पुलिस को भी जानकारी नहीं दी है, टीम को स्थानीय पुलिस को मामला संज्ञान में लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। नारकोटिक्स की टीम इन दोनों को देर शाम दवा बाजार से पकड़ कर ले गई है। यह दोनों जब घर नहीं पहुंचे तो इनके परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। दवा व्यापारियों से बात की तो उनसे जानकारी करने के बाद दिल्ली नारकोटिक्स टीम ले जाने की जानकारी मिली। नशीली और नकली दवाओं के मामले में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और दिल्ली की पुलिस और नारकोटिक्स टीम बीते तीन साल से जांच चल रही है। इन राज्यों में नशीली और नकली दवाएं जब्त होने के बाद इनकी खरीददारी आगरा से करने की जानकारी मिली थी। पंजाब एसटीएफ ने मई में दो लोगों को पकडक़र ले गई थी।

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 12 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 11 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 11 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 19 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 17 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़