डिस्ट्रीब्यूटर ने बिना लाइसेंस बेची दवाइयां, दुकान सील

भोपाल। बिना लाइसेंस के दवाइयां बेचने का मामला सामने आया है। हमीदिया रोड स्थित दवा बाजार में पिछले डेढ़ साल से किरण फार्मा के नाम से थोक कारोबार किया जा रहा था। मई 2018 में लाइसेंस की समय सीमा खत्म हो जाने के बाद भी संचालक ने इसका लाइसेंस रिन्यू नहीं कराया। यह हकीकत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के ड्रग इंस्पेक्टर्स की टीम द्वारा की जांच में सामने आई है। ड्रग इंस्पेक्टर अनामिका सिंह ने बताया कि दुकान को सील कर दिया गया और यहां पर रखी 4 लाख की दवाएं भी जब्त कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि किरण फार्मा के संचालक दीपक बटनानी थे। उनकी मौत पिछले साल हो गई थी। लेकिन उनके बेटे नितिन बटनानी ने लाइसेंस रिन्यू नहीं कराया था। यहां से गर्भपात की दवाएं और खांसी के सीरप बड़ी मात्रा बेचने की जानकारी लगी थी। इसके आधार पर टीम यहां पर जांच करने पहुंची तो लाइसेंस की समय सीमा खत्म होने की बात पता चली। संचालक से खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड मांगा गया है। ड्रग इंस्पेक्टर रजनीश चौधरी ने बताया कि 6 दुकानों को चैक किया। इसके साथ ही उनके लाइसेंस और दवाइयों की सूची भी जांची गई। निरीक्षण में 15 दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 12 एलोपैथिक दवाओं, दो कॉस्मेटिक और एक आयुर्वेदिक दवा के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे देखें कि मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट लाइसेंस लेने के बाद बैठ रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसी भी शिकायत मिल रही हैं कि मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट की जगह ऐसे लोग दवाएं देने का काम कर रहे हैं, जिनके पास न तो कोई डिग्री है और न ही उन्हें दवाओं की जानकारी है। गड़बड़ी वाले मेडिकल स्टोर्स को सील किया जा रहा है। दुकानों में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। दोषी स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ