नशीली दवा के साथ तीन आरोपी काबू

अररिया। 1189 बोतल नशीली दवा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छापामारी सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार के नेतृत्व में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि शहर के इस्लामनगर में नशीली दवा का बड़ा कारोबार चल रहा है। दरअसल एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिनमें जहांगीर इस्लामनगर, अफरोज आलम शरीफनगर और मुन्ना माता स्थान भगत टोला का रहने वाला है।

इस कार्रवाई में कुल 1189 बोतल कोडीन युक्त कफ सीरप जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार अभियान चलाकर नशीली दवा के साथ शराब कारोबारियों को धड़पकड़ कर रही है। इस कार्य में बड़ी सफलता भी मिली है। छापामारी में पुलिस लाइन औचक गश्ती टीम के सअनि अरुण कुमार सिंह के साथ मोबाइल दस्ता के खालिद, मिथिलेश एवं अन्य कई जवान शामिल थे।

इसी दौरान जहांगीर के घर और कार से पुलिस ने भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सीरप बरामद किया है। हिरासत में लिए गए मुन्ना के पॉकेट से भी छह पीस कफ सीरप मिला है। कारोबारी कफ सीरप को बाजार में महंगे दामों पर बेचते हैं।

 

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 2 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 3 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली