नशीली दवा बेचने पर तीन कारोबारी गिरफ्तार 

अररिया। ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बेचे जा रहे प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ तीन कारोबारी को ताराबाड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धंधेबाजों में थाना क्षेत्र के झमटा वार्ड तीन के निवासी सद्दाम व झमटा वार्ड चार निवासी मो. सादिक के आलावा जोकीहाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी सोहराब शामिल है। थानाध्यक्ष महबूब आलम ने बताया कि क्षेत्र में नशीली दवा के रूप में उपयोग किए जाने वाले कोडिनयुक्त प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बेचे जाने की गुप्त सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर बिना नंबर के अपाची गाड़ी की डिक्की में प्रतिबंधित नशीली दवा लेकर होम डिलीवरी देने जा रहा था। मुमताज चौक पर एक चाय दुकान पर पहुंचकर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही दो कारोबारी अपने अपाची बाइक पर सवार होकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया तथा डिक्की से एक सौ एमएल के 11 पीस प्रतिबंधित एस्कफ सिरप बरामद किया गया जबकि सद्दाम व सोहराब के पैकेट दो-दो पीस नशीली दवा बरामद की गई। पूछताछ में झमटा के सादिक से माल खरीदने की बात कही। त्वरित कार्यवाई करते पुलिस ने झमटा से पांच पीस कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ मो. सादिक को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों कारोबारी को आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेजा दिया गया।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 12 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 18 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 19 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए