नशीली दवा मिलाकर बॉडी ग्रो पाउडर बेचने के आरोप में गिरफ्तार

जींद जिले के सीआईए सफीदों की टीम ने नशीली दवा मिलाकर बॉडी ग्रो पाउडर तैयार करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी एलोपैथ और नशीली दवाओं को पीसकर होम्योपैथिक दवा में मिलाकर पाउडर तैयार करता था।

सीआईए सफीदों को सूचना प्राप्त हुई थी कि वार्ड नंबर 12 असंध (करनाल) का तेजबीर एलोपैथिक और नशीली दवाओं को पीसकर उसे होम्योपैथिक दवा में मिलाकर पाउडर तैयार करता है। उसकी सप्लाई भी करता है। गांव पाजू कलां में अपने किसी रिश्तेदार के मकान पर उसका स्टाक रखा है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर जाकर छापेमारी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाजू कलां गांव के ऋषि पाल के पशुबाड़े के अंदर जाकर देखा तो कमरे में एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टों में हाथ मार रहा है। चार गत्ता पेटियों अग्रेजी दवा और बॉडी ग्रो पाउडर की रखी हुई मिली। टीम ने वहां पर मिले व्यक्ति को काबू करके उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम तेजबीर निवासी वार्ड नंबर 12 विकास कालोनी असंध (करनाल) बताया।

ये भी पढ़ें- RGHH योजना के नाम पर जोधपुर में बड़ा घोटाला, पुलिस और ड्रग विभाग ने करोड़ों की दवाइयों का किया गबन

उसी वक्त  मजिस्ट्रेट एईटीओ राजदीप भाटिया को बुलाया गया। वहीं फूड सेफ्टी आफिसर डॉ. गौरव, जिला ड्रग कंट्रोलर विजय राजे व आयुर्वेदिक अधिकारी सफीदों डॉ. कृष्ण मौके पर पहुंचे। सीआईए और डाॅक्टरों की टीम ने वहां की जांच की तो वहां से बॉडी ग्रो पाउडर के कुल 267 डब्बे मिले।

ताकत, सहनशक्ति के लिए बॉडी ग्रो पाउडर, चॉकलेट पाउडर के 263 डब्बे मिले। पुलिस ने प्लास्टिक के कट्टों में जो  दवाइयों के नमूने मिले हैं उसे जांच के लिए एफएसएल की मधुबन लैब भेज दिया। सफीदों थाना पुलिस ने तेजबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर