नशीली दवा मेफेड्रोन का तस्कर गिरफ्तार, बरामद ड्रग्स कीमत 50 लाख रुपये

नवी मुंबई (महाराष्ट्र)। नशीली दवा मेफेड्रोन के तस्कर को गिरफ्तार करने में नवी मुंबई पुलिस को सफलता मिली है। तस्कर से बरामद की गई मेफेड्रोन की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने जांच के दौरान 500 ग्राम सिंथेटिक उत्तेजक दवा मेफेड्रोन बरामद की, इसे ‘म्याऊ म्याऊ’ भी कहा जाता है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार किए तस्कर से पूछताछ में जुटी है।

यह है मामला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में एक 28 वर्षीय व्यक्ति के कब्जे से करीब 50 लाख रुपये मूल्य की 500 ग्राम प्रतिबंधित दवा मेफेड्रोन जब्त की गई. आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

500 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग मिली

खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नवी मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने तलोजा में कलंबोली-शिलफाटा रोड पर एक पुल के पास आरोपी तस्कर को पकड़ा। आरोपी की पहचान अरशद करार खान के रूप में हुई है। तलोजा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग मिली है।

पुलिस जांच में जुटी

मेफेड्रोन

पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अरशद ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके के खोनी गांव का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ को कहां से लाया गया और इसे किसे और कहां बेचा जाना था।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन