नशीले इंजेक्शन की खेप समेत दो गिरफ्तार

जम्मू। पुलिस ने दो युवकों को 435 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तिलकराज निवासी नानक नगर और मनमोहन सिंह निवासी रूपनगर डिग्याना के रूप में हुई। जिला पुलिस की खुफिया विंग डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच (डीएसबी) के जवानों को सूचना मिली कि डिग्याना में रहने वाला एक युवक प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के धंधे में लिप्त है। इन दिनों वह नशे की खेप लेकर आया हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है। इस सूचना पर एक जवान को फर्जी खरीददार बना कर आरोपी के पास भेजा गया। तय सौदे के तहत आरोपी जैसे ही मौके पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपने एक और साथी के बारे में पुलिस को जानकारी दी। उसके खुलासे पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के साथी को भी पकड़ लिया। दोनों से कुल 435 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए हैं।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 17 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ