नशे का जखीरा जब्त, कारोबारी गिरफ्तार

संबलपुर। छह महीने बाद एक बार फिर जिला आबकारी विभाग और जिला ड्रग्स कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने उपनगर बुर्ला में नशा कारोबारी राजकिशोर धीमान के घर पर छापेमारी कर नशे का जखीरा जब्त किया है। आरोपित राजकिशोर के घर से 1200 नशे की गोली और 296 बोतल कफ सिरप जब्त करने समेत उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि छह महीने पहले, संबलपुर जिलाधीश शुभम सक्सेना के निर्देश पर छापेमारी के दौरान राजकिशोर बचकर भाग निकला था जबकि उसके पूजा घर में बने तहखाने से आबकारी और ड्रग्स विभाग ने 1150 नशे की गोली और 238 बोतल कफ सिरप जब्त किया था। बतादें कि शिक्षानगरी में नशा कारोबार चलाकर वह विद्यार्थियों के भविष्य को अंधेरी गलियों में धकेलने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए लोग बुर्ला पुलिस की निष्कि्त्रयता को जिम्मेदार बता रहे है।

दरअसल स्थानीय पुलिस की नजर बचाकर आरोपित यहां कफ सिरप का कारोबार कर रहा था। बताया जाता है कि आरोपित आस पास के ग्रामीण इलाकों में भी कफ सिरप की आपूर्ति किया करता था। बताया जा रहा है कि छह महीने पहले हुई छापेमारी के दौरान फरार राजकिशोर कुछ महीने तक गायब रहा और फिर मामला ठंडा पड़ते ही अपना नशा कारोबार फिर से शुरू कर दिया।

सूबे में शिक्षानगरी के रूप में प्रसिद्ध उपनगर बुर्ला के गुरुद्वारा कॉलोनी में रहने वाले नशा कारोबारी राजकिशोर धीमान द्वारा फिर से नशा कारोबार शुरू कर दिए जाने की सूचना मिलने के बाद बुधवार को अपराह्न आबकारी और ड्रग्स कंट्रोल की संयुक्त टीम ने राजकिशोर के घर पर छापेमारी कर नशे का यह जखीरा जब्त किया।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत